आंगनबाड़ी व क्रैच पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर तक बढ़ी

by

भटियात में 7 और डलहौजी में 9 अक्तूबर को साक्षात्कार

एएम नाथ। चुवाड़ी : बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी, जिला चंबा की ओर से उपमंडल भटियात और डलहौजी में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, क्रैच कार्यकर्ता एवं क्रैच सहायिका के पदों को भरने के लिए आवेदन और साक्षात्कार की तिथियों में बदलाव किया गया है। लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम के चलते अपेक्षित संख्या में आवेदन प्राप्त नहीं हो सके। ऐसे में अधिक से अधिक पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर देने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
अब इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 29 सितंबर 2026 तक अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, चुवाड़ी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। विभाग की ओर से अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उन्हें भर्ती में शामिल होने का अवसर मिल सके।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमंडल भटियात के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, क्रैच कार्यकर्ता एवं क्रैच सहायिका पदों के लिए साक्षात्कार 8 सितंबर 2026 को होने थे, जबकि उपमंडल डलहौजी के लिए साक्षात्कार 11 सितंबर 2026 को निर्धारित किए गए थे। अब संशोधित कार्यक्रम के तहत भटियात उपमंडल के साक्षात्कार 7 अक्तूबर 2026 और डलहौजी उपमंडल के साक्षात्कार 9 अक्तूबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र पहले ही संबंधित कार्यालय में जमा हो चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उनके पूर्व में प्राप्त आवेदन ही भर्ती प्रक्रिया के लिए मान्य माने जाएंगे। विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से संशोधित तिथियों का ध्यान रखते हुए समय पर आवेदन जमा करने और साक्षात्कार में निर्धारित तिथि को उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में अरबों रुपये की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं पर हो रहे हैं कार्य

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 06 अक्तूबर। मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जल शक्ति विभाग के माध्यम से पेयजल, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और सीवरेज योजनाओं के लिए अरबों रुपये का प्रावधान कर रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकलेच तक सड़क हुई बहाल : डीसी एसपी ने किया निरीक्षण

एएम नाथ। शिमला (रामपुर) 19 अगस्त – तकलेच क्षेत्र के डमराली में बादल फटने से प्रभावित हुई सड़क को बहाल कर दिया गया है। रविवार को डीसी और एस पी सड़क बहाल होने के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बेअदबी मामले में दो दिन के रिमांड पर डेरा प्रेमी प्रदीप कलेर : बेअदबी मामलों के पीछे के कारणों और उन्हें अंजाम दिए जाने के बारे में पूछताछ की जाएगी

फरीदकोट :   बेअदबी मामले में गिरफ्तार डेरा सच्चा सौदा की राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य प्रदीप कलेर को शनिवार को ड्यूटी मेजिस्ट्रेट अजयपाल सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने प्रदीप कलेर को दो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोलियां मार कर वीस वर्षीय युवक की शाहपुर घाटे में हत्या

गढ़शंकर (सतलुज ब्यास टाइम्स): गढ़शंकर नंगल रोड़ पर पहाड़ी के बीच कल तीन 25 वर्षीय युवक को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी।         जानकारी मुताबिक अड्डा...
Translate »
error: Content is protected !!