आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन करने की तिथि 31 दिसम्बर तक बढ़ी

by
रोहित जसवाल।  ऊना 17 दिसम्बर। बाल विकास परियोजना कार्यालय गगरेट के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए मांगे गए आवेदनों की तिथि को बढ़ाकर 31 दिसम्बर, 2024 का दिया गया है। इससे पहले आवेदन जमा करवाने की तिथि 13 दिसम्बर निर्धारित की गई थी। यह जानकारी बाल विकास अधिकारी गगरेट विजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 18 से 35 वर्ष की पात्र महिला अभ्यर्थी अब अपना आवेदन सादे कागज पर भर के बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय गगरेट में 31 दिसम्बर सायं 5 बजे तक जमा करवा सकती हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को 7 जनवरी, 2025 को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार के लिए अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय गगरेट में उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जाबली में 802 ग्राम चरस के साथ एक काबू

रामपुर। शिमला जिले के रामपुर में कुमार सैन के जाबली में एसआईयू शिमला की टीम ने ट्रैफिक नाके के दौरान 802 ग्राम चरस सहित एक युवक को काबू किया है। आरोपी युवक की पहचान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्कड़ स्कूल के होनहार सीपीएस किशोरी लाल ने नवाजे : देश का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर है -सीपीएस किशोरी लाल

रक्कड़ (बैजनाथ) :  मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्कड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित हुए। सीपीएस ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं और बच्चों का होगा टीकाकरण : 12 अगस्त तक चलेगा प्रथम टीकाकरण चरण

विशेष टीकाकरण अभियान की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित,  उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता             विद्युत परियोजनाओं वाले स्वास्थ्य खंडों में दोबारा की जाए सूचना एकत्रित चंबा, 8...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक समेत छह की गई जान

तकलेच-काशापाट मार्ग पर छाया मातम, हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को किया गमगीन एएम नाथ। रामपुर :  शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में शुक्रवार को तकलेच-काशापाट मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में छह...
Translate »
error: Content is protected !!