आईएएस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

by
एएम नाथ। शिमला : आईएएस अधिकारी एवं सचिव सहकारिता सी पालरासू ने एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर करवाई है। उन्होंने अपनी शिकायत में एक व्यक्ति पर उनके ऑफिस में आकर दुर्व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अपनी शिकायत में आईएएस अधिकारी ने बताया कि बीते 27 मार्च को राज्य सहकारी बैंक के डायरेक्टर पवन चौहान दोपहर 12:45 बजे उनसे मिलने आए थे। इस दौरान उनके साथ तीन और लोग मौजूद थे। उन्होंने चारों को अपने कैबिन में बुलाया। इस दौरान पवन चौहान ने को ऑपरेटिव बैंक में फंड के करोड़ों के दुरुपयोग को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसे लेकर जब दोनों में बात हो रही थी तो बीच में बैठे एक टोपी पहने व्यक्ति ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उसने बैंक और प्रबंध निदेशक पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।  सी पालरासू ने शिकायत में आरोप लगाया कि व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत के साथ ही सी पालरासू ने पुलिस को एक फोटो दी है। जिससे आरोपी की पहचान की जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पहलवान लड़कियों के सर्मथन में जनवादी स्त्री सभा ने किया सर्मथनए बृज भूषण को भाजपा दुारा बचाने के आरोप

गढ़शंकर। दिल्ली मे जंतर मंतर पर बैठी अंतरराष्ट्रीय पहलवान लड़कियों के सर्मथन में जनवादी स्त्री सभा दुारा बीबी सत्या देवी की अध्यक्षता में विशाल इकत्रता कर भारतीय कुशती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण को...
पंजाब

कानून सभी के लिए समान है किसी को भी कानून की अवहेलना नहीं करने दी जाएगी : एएसआई गुरनेक सिंह

माहिलपुर/दलजीत अजनोहा :  कानून सभी के लिए समान है किसी को भी कानून की अवहेलना नहीं करने दी जाएगी पुलिस अधिकारियों के इन दिशा निर्देशों को आज पूरी तरह से लागू किया पुलिस थाना...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस ने 15 अक्टूबर तक अपने सभी कर्मियों की रद्द की छुट्टियां

चंडीगढ़: पंजाब में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां 15 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं। केवल विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी मंजूर की...
article-image
पंजाब

भाषा विभाग द्वारा स्मार्ट स्कूल नसराला में शानदार नाटक कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने मिमिक्री का प्रदर्शन कर दर्शकों को खूब हंसाया

होशियारपुर, 19 अक्टूबर: भाषा विभाग, पंजाब, पटियाला के दिशानिर्देशों के तहत, जिला भाषा कार्यालय होशियारपुर ने भाषा मंच सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल नसराला के सहयोग से एक अद्भुत नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया।...
Translate »
error: Content is protected !!