आईएचएम हमीरपुर के विद्यार्थियों की कई बड़ी कंपनियों में हुई प्लेसमेंट

by

बहुत ही शानदार रहा है होटल प्रबंधन संस्थान का प्लेसमेंट रिकॉर्ड : अभिषेक गर्ग

इस वर्ष विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन 25 मार्च तक

एएम नाथ। हमीरपुर 20 मार्च। : होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए आयोजित कैंपस प्लेसमेंट इंटरव्यू में इस बार भी द ओबरॉय, ताज होटल, विवांता वाए ताज, रास होटल, गोल्कोंडा होटल, गोल्डन टयूलिप जालधंर, होटल पार्क एस्टीक पुणे, मैकडोनल्ड, बीकानेरवाला और त्रिनेत्रा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड जैसी प्रसिद्ध कंपनियां आई हैं।
इन कंपनियों ने मैनेजमैंट ट्रेनिंग, सुपरवाइजरी लेवल, एंट्री लेवल, फ्रंट ऑफिस, हाउसकीपिंग, फूड एंड बेवरेज सर्विस और प्रोडक्शन एंड बेक्वेट सेल्स के लिए विद्यार्थियों के इंटरव्यू लिए और 2 लाख से 5 लाख तक वार्षिक वेतन पैकेज प्रस्ताव दिए। विद्यार्थियों ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया। संस्थान के 92 छात्रों में से 82 छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट में भाग लिया जिनमें से सभी 82 छात्रों को प्लेसमेंट ऑफर प्रदान किए जा चुके हैं।
एडीसी हमीरपुर एवं आईएचएम के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग ने बताया कि द ओबराय ग्रुप में 6 छात्रों प्रियांशु शर्मा, आकाश शर्मा, अंकित ठाकुर, अखिल चौहान, सागर वीका और हरीश ठाकुर का चयन किया गया। विवांता वाए ताज में नवनीत शर्मा और प्रियांशु शर्मा का चयन किया गया। मैकडॉनल्ड्स नार्थ एंड ईस्ट इंडिया में 30 छात्रों का चयन हुआ है। बीकानेरवाला में 11, त्रिनेत्रा वेंचर में 24, पार्क एस्टिक में 11 और आरके कंपनी में 18 छात्र चयनित हुए हैं।
अभिषेक गर्ग ने बताया कि पिछले 10 वर्षों के दौरान इस संस्थान ने अपने छात्रों को देश-विदेश में प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार मुहैया करवाया है। यह संस्थान के छात्रों के साथ-साथ संस्थान के शिक्षकों व अन्य स्टाफ की ही मेहनत का नतीजा है।
यह संस्थान 3 वर्षीय बीएससी डिग्री पाठ्यक्रम चला रहा है, जिसमें प्रवेश के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है। हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्टेªशिन की डिग्री नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (एनसीएचएमसीटी) नोएडा और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त़ रुप से दी जाती है। आईएचएम हमीरपुर में फूड प्रोडक्शन एंड पेटीसरी (सीसीसीएफपीपी) में डिप्लोमा और डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस (डीएफबीएस) और क्राफ्ट्समैनशिप कोर्स भी करवाए जाते हैं।
इस वर्ष आईएचएम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च है। अधिक जानकारी संस्थान की वेबसाइट आईएचएमहमीरपुर.इन पर उपलब्ध है। संस्थान के हैल्पडैस्क नंबरों 98174-93382 और 94186-22786 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोग मलबा हटाने के लिए खुद से लगा रहे हैं जेसीबी मशीन प्रशासन का इंतजार कब तक : जयराम ठाकुर

आपदा ग्रस्त बस्सी और मुसरानी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एएम नाथ। मण्डी : जयराम ठाकुर आपदा ग्रस्त सराज विधानसभा क्षेत्र के बस्सी और मुसरानी गांव पहुंचकर आपदा प्रभावितों से मिले और नुकसान का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दून के जिला परिषद खेड़ा वार्ड से मोहिनी चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

बी बी एन, 4 अप्रैल (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने आज बद्दी स्थित जिला परिषद वार्ड खेड़ा के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लड्डू के बजाय मंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी देसी घी से बनी जलेबी  – हरियाणा में जीती डबल इंजन की सरकार : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :   हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम निकलने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मंडी के चौहटा बाज़ार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में जीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा अध्यक्ष के लिए संजय जोशी के नाम के मायने, क्या केन्द्र सरकार पर शिकंजा कसना चाहता है संघ?

बे समय राजनीतिक वनवास भोग रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक संजय जोशी का नाम अचानक भाजपा अध्यक्ष पद के लिए उभरकर आया है। यह एक संयोग है या फिर किसी ‘खास रणनीति’...
Translate »
error: Content is protected !!