कोली समाज ने जरूरतमंद लोगों को दी आर्थिक सहायता

by

पट्टा मेहलोग, 22 मार्च (तारा) : जिला कोली समाज कार्यालय कुनिहार ने रविवार को समाज के स्वजातीय जरूरतमंद बंधुओं की आर्थिक सहायता करते हुए उन्हें चैक वितरित किए।समाज के वित्त सचिव रूपेंद्र कौशल ने बताया कि जिला कार्यकारिणी के अनुमोदन व सिफारिश के बाद यह चैक वितरित किए गए।उन्होंने बताया कि बीमारी ,आर्थिक तंगी व प्राकृतिक आपदा का दंश झेल रहे परिवारों को समाज की ओर से यह राशि दी गई जिनमें कृष्णलाल गांव कमल्याढ को 11000रु, हेमराम गांव कक्कड़हटी, इंदर लाल गांव स्यावा को 21000रु,विनोद कुमार गांव बंन लगी को 21000रु, दिक्षा गांव भावगुड़ी को 21000रु कृष्णा देवी गांव छटीयुढ को 11000रु, गनू देवी गांव प्लास्टा को 11000रु तथा लता देवी गांव कक्कड़हटी कोभी1000रु की सहायता राशि के चैक वितरित किए गए।
संगठन के प्रधान रामनाथ कश्यप ने बताया कि यह राशि समाज के दानी सज्जनों द्वारा जरूरतमंद स्वजातीय बंधुओं के उत्थान के लिए दी गई है। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज को जागरूक कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामनाथ कश्यप,महा सचिव गदेव गर्ग, वित्त सचिव रूपेंद्र कौशल,जगदीश सिंह,जगदीश पंवर,रमेशनाथ कश्यप,बेलीराम,ख्याली राम,पुष्पेंद्र कुमार,संदीप,मनोज कश्यप, हीरालाल, दौलत राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पट्टा मेहलोग,22 ,
फोटो कैप्शन- कोली समाज के असहाय बंधुओं को सहायता राशि के चैक वितरित करते संगठन के पदाधिकारी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

210 करोड़ रुपये की ठगी- दुबई में छिपा है नवाब : मंडी पुलिस की सटीक जांच से ED आरोपी के गिरेबां तक पहुंची

रोहित जस्वाल/ एएम नाथ।  मंडी :   हिमाचल प्रदेश की मंडी जिले में शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से 210 करोड़ रुपये की ठगी हुई थी. मंडी पुलिस ने इस मामले में...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चाची-भतीजे के रिश्ते में चाचा बना रोड़ा, तो रच डाली ऐसी साजिश कि पुलिस भी रह गई हैरान; प्यार से खिलाई खीर, फिर कर डाली हत्या

पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले में एक बैंक सिक्योरिटी गार्ड की मौत का मामला उस समय सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया, जब पुलिस जांच में सामने आया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सोची-समझी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनमंच में महिला उद्यमिता को मिला गरिमा सम्मान, तीन महिला उद्यमियों को किया गया सम्मानित

ऊना 21 नवंबरः उद्योग, श्रम एवं रोजगार व परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने जनमंच के दौरान ऊना जिला की तीन महिला उद्यमिता को सम्मानित किया गया है। जिनमें गगरेट निवासी नीति आर्या को सम्मान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा और स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं, दूरदराज क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, स्नातकों को दी बधाई एएम नाथ।  बिलासपुर  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत...
Translate »
error: Content is protected !!