आईएसआई मॉड्यूल से जुड़े 3 गिरफ्तार : 8 पिस्टल , 9 मैगजीन और 30 ज़िंदा कारतूस बरामद

by

बठिंडा : पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा यूनिट ने आईएसआई मॉड्यूल 3 जुड़े 3 लोग गिरफ्तार किये हैं। पुलिस के मुताबिक ये तीन लोग संगरूर जेल में बंद लोगों के संपर्क में थे। अरेस्ट किए गए लोगों से 8 पिस्टल , 9 मैगजीन और 30 ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं।
काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा यूनिट ने आईएसआई मॉड्यूल से जुड़े लोग 3 गिरफ्तार किये हैं। पुलिस के मुताबिक ये तीन लोग संगरूर जेल में बंद लोगों के संपर्क में थे। अरेस्ट किए गए लोगों से 8 पिस्टल , 9 मैगजीन और 30 ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं।जिन लोगों को बठिंडा पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने गिरफ्तार किया है यह बठिंडा में ही एक हिंदू लीडर को अपना निशाना बनाने वाले थे। पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी जिसके तहत उन्होंने कार्रवाई की और बठिंडा में ही गोविंदपुरा नहर के नजदीक नाकाबंदी करके इनको काबू किया तो उनकी हिरासत से करीब 8 पिस्तौल और 9 मैगजीन और 30 लाइव कैटिगरीज बरामद किए गए पुलिस ने इन लोगों को आगे पूछताछ के लिए रखा है और आज अदालत में पेश करके इनका डिमांड हासिल किया जाएगा। किस हिंदू नेता को मारने के लिए यह वहां पहुंचे थे इस बात की अभी पुलिस जानकारी नहीं दे रही। बता दें के 32 ओर 30 बोर के है पिस्टल, एक कार भी हुई बरामद। बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद में थे ये लोग। इसके बाद पुलिस अब जाँच में जुट गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गन्ना खरीद की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी, किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गन्ना खरीद की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनके नेतृत्व में केन्द्र सरकार किसानों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट : मैक्लोडग़ंज पुलिस थाना में क्रास एफआइआर दर्ज

एएम नाथ। धर्मशाला: हिमाचल घूमने आ रहे पंजाब के पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पर्यटन नगरी मैक्लोडग़ंज के भागसू चौक में बुधवार रात...
article-image
पंजाब

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के बारे में झूठ फैला रही हैं पंजाब विरोधी ताकतें : सीएम भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाबवासियों से अपील की कि राज्य सरकार द्वारा हर परिवार के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के बारे में पंजाब विरोधी ताकतों द्वारा किए जा रहे...
Translate »
error: Content is protected !!