आईजी के बेटे ने चलाई थी द विलो कैफे में गोली : चंडीगढ़ पुलिस ने की आरोपी की पहचान, तलाश में छापेमारी

by
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ सेक्टर-10 स्थित द विलो कैफे में पंजाब के आईजी के बेटे ने गोली चलाई थी। चंडीगढ़ पुलिस आरोपी की पुलिस ने पहचान कर ली है और उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी सेक्टर-36 में रहता है।
इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इस मामले में बात करने के लिए जब एसएसपी कंवरदीप कौर को कॉल की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्हें मैसेज भी किया गया, लेकिन उन्होंने मैसेज का भी कोई जवाब नहीं दिया।
सीसीटीवी में सात युवक टेबल पर बैठे दिखाई दे रहे, एक ने खींची फोटो
आरोपियों के साथ एक सुरक्षाकर्मी भी आया था, जिसने खाकी वर्दी पहनी हुई थी। सीसीटीवी में दिख रहा है कि गोली चलाने के बाद आरोपी ने तुरंत पिस्टल को छिपा लिया था। गोली चलाने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। सीसीटीवी कैमरे में टेबल पर सात युवक बैठे दिखाई दे रहे हैं। इनकी शख्स तस्वीर खींच रहा था। हालांकि फोटो खींचने वाला उनका आठवां साथी था या फिर वह सुरक्षा कर्मी था, यह गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा।
गोली चलाने वाले ने पहनी हुई थी सितारों वाली ब्लैक रंग की हुडी
सीसीटीवी में दिख रहा है कि गोली चलाने वाले युवक ने ब्लैक रंग की हुडी पहनी हुई थी। हुडी पर सफेद रंग के सितारे लगे हुए थे। उस युवक ने चश्मा पहना था। देखने में सभी युवकों की उम्र 20 से 27 साल के बीच लग रही है।
यह था पूरा मामला
सेक्टर-3 थाना पुलिस ने द विलो कैफे के हेड शेफ बलबीर राम की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। बलबीर ने बताया कि रविवार शाम करीब 5:00 बजे कैफे में चार युवक आए। कुछ देर बाद दो युवक एक सुरक्षाकर्मी के साथ आए और पहले आए चारों युवकों के साथ बैठ गए। सुरक्षाकर्मी गेट के बाहर खड़ा रहा। ऑर्डर के अनुसार उन्हें खाने-पीने का सामान सर्व कर दिया। करीब 5:35 बजे टेरेस की तरफ से एक पटाका चलने की आवाज सुनाई दी। सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक युवक गोली चलाता नजर आया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

गैंगस्टर एक सुनियोजित साजिश के तहत हिंदू व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं – पंकज कृपाल

गैंगस्टर एक सुनियोजित साजिश के तहत हिंदू व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं – पंकज कृपा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी...
article-image
पंजाब , समाचार

22वीं राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता : सिम्बली, खालसा कॉलेज माहिलपुर, इंटरनेशनल फुटबॉल क्लब फगवाड़ा और ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी ने फाइनल में किया प्रवेश

 गांव और कॉलेज क्लब श्रेणियों की फाइनल प्रतियोगिताएं 11 तारीख को की जाएंगी आयोजित गढ़शंकर :  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर की ओर से बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज के ओलंपियन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

3 श्रद्धालुओं की मौत ,11 घायल : गढ़ीमानसोवाल की पहाड़ी में ट्रैकटर ट्राली अनियंत्रित होकर नीचे खड्ड में गिरी

वैसाखी के अवसर पर श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में आए थे माथा टेकने श्री गरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह ने...
article-image
पंजाब

शहीद होने के बाद भी ड्यूटी पर! भारतीय सेना का वो जवान जिसकी आत्मा आज भी कर रही देश की रक्षा

नई दिल्ली :   स्थिति कैसी भी हो, हमारे सैनिक देश की सीमाओं को हर समय बचाते हैं। वे अपने परिवार से दूर रहकर भीषण गर्मी, बारिश और सर्दी में भी हमारे देश को बचाते...
Translate »
error: Content is protected !!