आईजीएमसी में क्यों नहीं पड़ रहे स्टंट, क्यों नहीं मिल रहा सर्जरी का सामान -व्यवस्था परिर्वतन में क्यों ख़राब है प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्था की सेहत : जयराम ठाकुर

by
हिमाचल में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार
एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्था की सेहत खराब है। लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है। लोगों को स्टंट नहीं डल रहे हैं, सर्जरी के समान और बाक़ी जरूरी चीजें अस्पताल नहीं दे पा रहा है। जो सुविधाएं पूर्व सरकार में तत्काल और नि:शुल्क मिल रहे रही थी , आज उसके लिए लोगों को तरसना पड़ रहा है। लोग बिना इलाज के घर जा रहे हैं या मजबूरी में अपनी गाढ़ी कमाई लुटा रहे हैं। यह सिर्फ सरकार की लापरवाही की वजह से हो रहा है। बाकी अस्पतालों को छोड़िए आईजीएमसी जैसे अस्पताल ख़ुद बीमार हैं। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर इस तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं हैं। राजधानी में स्थित इंदिरा गाँधी मेडिकल कॉलेज में भी सरकार छोटी से छोटी दवाइयां भी उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। इसके बाद प्रदेश के मुखिया बड़े-बड़े मंचों से खड़े होकर कहते हैं की हमने तो स्वास्थ्य व्यवस्था अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कर दी है। ऐसी अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था प्रदेश को नहीं चाहिए। मुख्यमंत्री इस बात को समझें की बड़ी-बड़ी बातों से बीमारियों के इलाज नहीं होते हैं उसके लिए दवा, डॉक्टर, टेक्नीशियन, और इक्विपमेंट की जरूरत होती है। सरकार को लोगों के जीवन से खिलवाड़ करना बंद करना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि छोटे-मोटे ऑपरेशन के लिए आए मरीज बिना ऑपरेशन के ही घर भेज दिए जाते हैं। सामान्य से सामान्य जांचों की किट और रूटीन में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां भी आईजीएमसी में उपलब्ध नहीं रहती है। प्रदेश में लोगो के इलाज के लिए पूर्व सरकार द्वारा जो भी विश्वस्तरीय प्रयास किए गए थे उसे मुख्यमंत्री ने एक झटके में ही तबाह कर दिया है। आज आईजीएमसी जैसे संस्थानों में अगर बेहद संवेदनशील माने जाने वाले अस्पतालों के ऐसे हाल हैं तो प्रदेश का क्या हाल होगा। मुख्यमंत्री से निवेदन है कि मेहरबानी करके स्वास्थ्य व्यवस्था की तबाह हो चुकी स्थिति के बारे में गंभीरता से विचार करें।
हिमाचल में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार
जयराम ठाकुर ने कहा कि रेलवे के जम्मू डिवीजन बनने से हिमाचल प्रदेश की रेल कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इससे पठानकोट से जोगिन्दर नगर ब्लॉक को फायदा मिलेगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री समेत समस्त केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। हिमाचल प्रदेश में भी रेलवे के विस्तारीकरण को केंद्र सरकार द्वारा प्राथमिकता से किया जा रहा है। हर साल के बजट में हिमाचल के रेलवे के विस्तारीकरण के पर्याप्त धन उपलब्ध करवाया जा रहा है। पिछला एक दशक भारतीय रेलवे के लिए ऐतिहासिक ट्रांसफॉर्मेशन का रहा है। रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर में बहुआयामी परिवर्तन आया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कमल कौर उर्फ कंचन मर्डर मामला .. 3 महीने पहले रची गई थी हत्या की साजिश, : आरोपी अमृतपाल विदेश भागा, 5 नामजद

चंडीगढ़ : बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बठिंडा एसएसपी अमनीत कोंडल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस कत्ल की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुख दर्द : हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र सरकार – प्रियंका गांधी

हर सुविधा मुहैया कराएगी सरकार – मुख्यमंत्री मंडी, 12 सितंबर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देयोरी गांव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला रिज पर जुटेंगे 50 हजार लोग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को करेंगे जनसभा को सम्बोधित

मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर हिमाचल में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम की घोषणा शिमला :  भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को शिमला...
हिमाचल प्रदेश

200 रूपये से अधिक की बिक्री पर बिल देना अनिवार्य

ऊना : उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद सिंह डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि एचपी जीएसटी एक्ट, 2017 की धारा 31(3) सी के अंतर्गत सभी व्यापारी वर्ग 200 रूपये या इससे...
Translate »
error: Content is protected !!