आउटसोर्स कर्मियों की नौकरी छीन रही सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

by

राष्ट्रपति के सामने मुख्यमंत्री ने खोली झूठ की गठरी, रोबोटिक सर्जरी पर श्वेत पत्र जारी करें: जयराम

सरकार में मंत्रिमंडल नहीं, मित्र मंडल की चल रही है: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। कांगड़ा/नगरोटा बगवां : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर नौकरियों, आउटसोर्स कर्मचारियों और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने पांच साल में पांच लाख और पहले कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देने की गारंटी दी थी। सरकार के चार साल पूरे होने को हैं, लेकिन चार लाख नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं हुआ। इसके उलट पूर्व सरकार के समय आउटसोर्स पर लगाए गए हजारों कर्मचार बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक आउटियों को हर साल नौकरी से हटाया जा रहा है।
नगरोटा बगवां में मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक आउटसोर्स कर्मचारी द्वारा नौकरी से निकाले जाने के बाद जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करना गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को कर्मचारियों और उनके परिवारों की चिंता नहीं है तथा केवल अपने मित्रों के हितों पर ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कांग्रेस सरकार में कथित अंदरूनी कलह पर भी सवाल उठाए। जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार कैबिनेट बैठकें टाल रहे हैं। सरकार को बताना चाहिए कि बैठकें क्यों स्थगित की जा रही हैं और क्या मंत्री भी बैठकों से दूरी बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में मंत्रिमंडल की बजाय ‘मित्र मंडल’ की चल रही है।
जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के रोबोटिक सर्जरी संबंधी दावे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी हो रही है और 500 से अधिक सर्जनों को इसकी ट्रेनिंग दी गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध रोबोटिक मशीनों और प्रशिक्षित सर्जनों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि इस दावे की सच्चाई सामने लाने के लिए सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि पंचायती राज एवं स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत से जनता का कांग्रेस सरकार से भरोसा उठने का संकेत मिल गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपियों के खिलाफ मामला

पुनीत महाजन : चंडीगढ़/ जीरकपुर, 8 जून। जीरकपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर लोगों से कथित ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के सभी विकास खण्डों में 590 करोड़ 92 लाख रुपये की शैल्फों को पारित : जिला परिषद बैठक में सभी एसडीएम हो उपस्थित – चन्द्र प्रभा नेगी

शिमला 21 नवंबर – जिला परिषद अध्यक्ष चन्द्र प्रभा नेगी की अध्यक्षता में आज यहां उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में जिला परिषद शिमला की साधारण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मनरेगा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन में विकास कार्यों का उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण: अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

ऊना, 31 मार्च. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन गाँव में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन खेल मैदान एवं समाधि वाली कुटिया बीटन के अतिरिक्त भवन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

औद्योगिक क्षेत्र में वसूली से रोजगार और निवेश की संभावनाएं खत्म कर रही सरकार: जयराम ठाकुर

प्लाट आवंटन में वसूली और टैक्स पर टैक्स से उद्योगों का मनोबल टूटा: जयराम उद्योगों के पलायन से हिमाचल की आर्थिकी और युवाओं के भविष्य पर संकट: जयराम ठाकुर एएम नाथ। सोलन/बद्दी ; पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!