आकर्षण का केंद्र बने पिंक, माडल व पी.डब्लूय.डी. पोलिंग बूथ

by

20 फरवरी को सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक होगा मतदान
होशियारपुर, 19 फरवरी:
जिले में जहां 1563 पोलिंग बूथों पर 20 फरवरी को पडऩे वाली वोटों के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, वहीं बनाए गए पिंक, माडल व पी.डब्लयू.डी. बूथ आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि 7 विधान सभा क्षेत्रों में महिलाओं की ओर से संचालित 7 पिंक बूथ बनाए गए हैं, जिनमें आर्य गल्र्ज सेकेंडरी स्कूल मुकेरियां, सरकारी गल्र्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलवाड़ा, सरकारी गल्र्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल उड़मुड़, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल कक्कों(शाम चौरासी), पी.डी. आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल महिना(चब्बेवाल) व श्री गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर शामिल है।
श्रीमती रियात ने बताया कि जिले के 7 विधान सभा क्षेत्रों में 7 पी.डब्लयू.डी. बूथ भी बनाए गए हैं, जो दिव्यांगजन की ओर से संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन बूथों में विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां का सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहिबल मंझ, दसूहा का सरकारी एलीमेंट्री स्कूल रेलवे रोड दसूहा, उड़मुड़ का सरकारी एलीमेंट्री स्कूल लित्तर, शाम चौराही का सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सिंगड़ीवाला, होशियारपुर का सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बहादुरपुर(गंजा), चब्बेवाल का बसी दौलत खां व विधान सभा क्षेत्र गढ़शंकर का सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बीनेवाल शामिल है।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिले के 7 विधान सभा क्षेत्रों में 59 माडल पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं, जिनमें विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां में 9 माडल पोलिंग बूथ, दसूहा में 9, उड़मुड़ में 8, शाम चौरासी में 8, होशियारपुर में 9, चब्बेवाल में 8 व विधान सभा क्षेत्र गढ़शंकर में 8 माडल पोलिंग बूथ शामिल है। उन्होंने बताया कि पिंक बूथों पर महिला स्टाफ ही नियुक्त किया गया है व पी. डब्लयू.डी बूथों पर दिव्यांगजन स्टाफ को नियुक्त किया गया है , ताकि दिव्यांगजन वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए बढ़ चढ़ कर आगे आ सकें। उन्होंने बताया कि जिले के 1563 पोलिंग बूथों पर पुख्ता प्रबंध यकीनी बनाए गए हैं, ताकि वोट प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न किया जा सके। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि वोटर बिना किसी डर व लालच के अपने वोट के अधिकार का पूरे उत्साह से प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि मतदान 20 फरवरी को सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Block President Greets MP and

Hoshiarpur/October 21/Daljeet Ajnoha : Punjab Government’s Anti-Drug Campaign Coordinator and Block President, Dr. Baljeet Singh, extended cordial greetings on the occasion of Diwali and Bandi Chhor Divas to Member of Parliament Dr. Raj Kumar Chabbewal...
article-image
पंजाब

दिल्ली के बाद ‘पंजाब में AAP से सीधे मुकाबले की तैयारी में BJP : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह की दो टूक- अकाली से नहीं होगा कोई गठबंधन, अकेले बनाएंगे सरकार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी की नजर अब बॉर्डर स्टेट पंजाब पर है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त देने के बाद बीजेपी ने पंजाब...
article-image
पंजाब

लिंग निर्धारण टैस्ट को लेकर निजी स्कैन सेंटरों को हिदायतें दी : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी छात्रों को जागरूक किया

गढ़शंकर : सिविल अस्पताल गढ़शंकर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के कक्ष में निजी नर्सिग होम एवं स्कैन सेंटर की बैठक बुलाई गयी जिसमें गढ़शंकर शहर में गिरते लिंगानुपात एवं लिंगानुपात को...
article-image
पंजाब

सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष : तनखैया घोषित होने के बाद छोड़ा था पद

अमृतसर : पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को एक बार फिर से शिरोमणि अकाली दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अमृतसर में सुखबीर सिंह बादल को सर्वसम्मति से पार्टी प्रमुख चुना गया...
Translate »
error: Content is protected !!