आखिर पौने दो वर्ष की जांच के बाद आईलेट्स का नकली सर्टीफिकेट देने के आरोप महिला आईलेटस ट्रेनर के खिलाफ मामला दर्ज

by

कनैडा अैम्बैसी ने पीडि़ता नवजोत कौर पर नकली सर्टीफिकेट होने पर पांच के लिए लगाए दिया था प्रतिवंध
गढ़शंकर-गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला को आईलेटस का फर्जी र्सटीफिकेट देने पर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने पौने दो वर्ष की जांच के  लिए लगा दिए और फिर जाकर लंबे इंतजार के बाद पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।
जानकारी मुताबिक एसएसपी होशियारपुर को 19 अगस्त 2019 में  शिकायत नवजोत कौर पत्नी परमवीर सिंह निवासी अमरगढ़(शाहीद भगत सिंह नगर)  ने दी थी और शिकायत में लिखा था कि वह गढ़शंकर के एक आईलेटस सेंटर में  आईलेट्स करती थी तो वहां पर एक आईलेटस ट्रेनर मनदीप कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह निवासी तलाणीया (फतेहगढ़ साहिब) भी पढ़ाती थी। कुछ समय की कोङ्क्षचग के बाद आईलेटस ट्रेनर मनदीप कौर वहां पर ही उसका आईलटेस की परिक्षा के लिए पेपर भरा और वह जालंधर जाकर पेपर देकर आई और कुछ समय बाद उसे आइलेटस की सर्टीफिकेट भी दिया गया जिसके मुताबिक उसने कनेडा में पढ़ाई के लिए आपनी तैयारी भी कर ली। सब कुछ होने के बाद अैम्बैसी ने जब उस स्र्टीफिकेट की जांच की तो वह नकली पाया गया। जिसके चलते अैम्बैसी ने उसके कनैडा जाने पर पांच वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया ।
इस मामले की जांच एसएसपी होशियारपुर ने पास की डीएसपी क्राईम तथा आर्थिक सेल के प्रभारी गुरप्रीत सिंह को सौंपी थी और जांच में पाया कि उक्त मनदीप कौर ने नवजोत कौर को जाली आईलेट्स का प्रमाण पत्र बना कर देते हुए नवजोत कौर के साथ धोखाधड़ी की। गढ़शंकर पुलिस ने आरोपी सिर्फ मनदीप कौर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न  धराओं तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, AC रूम का एक्टिविस्ट नहीं’ : धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस सांसद को दिया टका सा जवाब

नई दिल्ली :   नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के आंदोलन के बाद शनिवार (25 जुलाई) को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान आज (सोमवार, 27 जुलाई) को पहली बार...
पंजाब

31 मई तक सेवा केंद्रों का समय सुबह 9 बजे से सांय 4 बजे तक हुआ: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा सेवा केंद्रों की सेवाएं लेने के लिए अब लेनी पड़ेगी अपॉइंटमेंट होशियारपुर :डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए  सेवा केंद्रों में समय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिंदी दिवस पर पेखूबेला नवोदय विद्यालय में प्रतिभाओं का सम्मान, हिंदी पखवाड़े का हुआ भव्य समापन

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित, प्राचार्य राज सिंह ने हिंदी के सम्मान और दैनिक प्रयोग पर दिया जोर राकेश कुमार। ।  ऊना, 14 सितंबर। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज की बी.एससी. बी.एड. आठवें सेमेस्टर की छात्राओं स्नेहा और हरलीन कौर ने पंजाब विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान किया हासिल

गढ़शंकर— शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में संचालित चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बी.एससी. बी.एड. के आठवें सेमेस्टर के परिणाम में छात्राओं ने पंजाब विश्वविद्यालय,...
Translate »
error: Content is protected !!