आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत उपायुक्त ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

by
ऊना, 23 फरवरी – आगामी लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर आदर्श आचार संहिता लगते ही सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को सरकारी भवनों से 24 घंटे के भीतर हटाना होगा। इसके अलावा निजी भवनों में लगी सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को भी 72 घंटों के भीतर हटाना होगा। यह जानकारी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समस्त राजनैतिक दलों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने दी।
उन्होंने समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि आदर्श आचार संहिता लगते ही सभी सरकारी भवनों से 24 घंटे, सार्वजनिक स्थानों से 48 घंटे के भीतर व निजी भवनों से 72 घंटे के भीतर सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को हटाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रचार सामग्री में सभी प्रकार के बैनर, होर्डिंग्ज, नारा लेखन, दीवार लेखन इत्यादि शामिल रहेंगे।
इस अवसर पर तहसीलदार इलैक्शन सुमन कपूर, नायब तहसीलदार इलैक्शन अजय शर्मा सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा पीड़ितों की मददगार बनी है प्रदेश सरकार : मकान निर्माण को रोपा पधर के बनेहड़ निवासी तेज राम व संजय कुमार को सरकार से मिली आर्थिक मदद

बरसाती आपदा में आशियाना खोने वालों को प्रदेश सरकार दे रही है 7-7 लाख रुपये की राहत राशि जोगिन्दर नगर, 24 नवंबर- गत 23 अगस्त की बदनसीब बरसात जोगिन्दर नगर उपमंडल की ग्राम पंचायत...
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने पुलिस की ओर से जमानत के मामले में सही जानकारी न देने पर कड़ा संज्ञान : अदालत ने डीजीपी को आदेश सभी एसपी को करें दिशा निर्देश जारी

शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पुलिस की ओर से जमानत के मामले में सही जानकारी न देने पर कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत ने डीजीपी को अदालत के समक्ष सही जानकारी देने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में प्राकृतिक विधि से उगाई गई गेहूं की खरीद शुरू : 60 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद रहा है कृषि विभाग

विभाग द्वारा चुवाड़ी, बनीखेत, चंबा में शुरू किए गए हैं क्रय केंद्र विभाग से पंजीकृत किसानों को 10 जून तक मिलेगी बिक्री की सुविधा एएम नाथ। चम्बा :  ज़िले के किसानों द्वारा प्राकृतिक रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट रैंक का दर्जा राज्य सरकार ने लिया वापस : बोर्ड, निगम और आयोगों के चेयरमैन, वाईस चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन तथा प्रधान सलाहकार और राजनीतिक सलाहकार इसमें शामिल

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न प्राधिकरणों को दिए गए ‘कैबिनेट रैंक’ के दर्जे को वापस लेने का निर्णय लिया है। इसमें...
Translate »
error: Content is protected !!