आगामी विधानसभा चुनावों के बाद पंजाब में लहराएगा भाजपा का परचम : खन्ना

by

आप सरकार से हताश जनता पंजाब में भाजपा की सरकार स्थापित करने का बना चुकी मन
होशियारपुर 1 जून :  पूर्व सांसद व भाजपा जिला पूर्वी मंडल के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मिली जिम्मेदारी के तहत निरंतर आयोजित की जा रही बैठकों की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए ईस्ट मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई जिसमें खन्ना ने विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। खन्ना ने कार्यकर्ताओं से कहा की प्रधानमंत्री मोदी नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी को घर घर पहुँचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लगभग पूरे देश में भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेशों में तेजी से विकास करवा रही है और लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार जिन जिन राज्यों में है वहां अमन शान्ति और मजबूत कानून व्यवस्था है और जनता खुशहाल है। खन्ना ने कहा कि प्रदेश की जनता इस बात से भली भाँती परिचित है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के राज में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चूका है और जनता से किये हुए वायदों से भगवंत मान सरकार यू टर्न ले चुकी है। आप सरकार प्रदेश की महिलाएं को 1000-1500 रुपये प्रतिमाह के मुद्दे पर वादाखिलाफी कर चुकी है। इसी के विपरीत पंजाब के पडोसी राज्य हरियाणा में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनते ही वहां रुके हुए विकास को गति मिली और अमन शांति के साथ साथ कानून व्यवस्था मजबूत हुई। हरियाणा के भाजपा मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने सरकार बनने से पहले जो महिलाओं को प्रतिमाह समानरूपी भत्ता देने की घोषणा की थी उसको सरकार बनते ही पूरा किया और महिलाओं को 2100 रूपये प्रतिमाह सम्मान राशि दे रही है । खन्ना ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि पंजाब में सरकार बनने पर जो पंजाब की जनता और प्रदेश के बुनियादी ढाँचे को लाभ होगा उसकी जानकारी घर घर जाकर दी जाये ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में पंजाब में भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत से स्थापित हो और प्रदेश में फिर से अमन शांति, कानून व्यवस्था, विकास और खुशहाली आ सके। इस मौके जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी, महामंत्री जिंदु सैनी, पूर्व मेयर शिव सूद, मंडल अध्यक्ष प्रेम बजाज, उमेश जैन सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दैनिक मजदूरी का समय बढ़ाने के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डीएमएफ और पीएमयू ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी को सौंपा

केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा श्रम कानूनों का उल्लंघना कर दिहाड़ी के घंटे बढ़ाकर इतिहास को पलटने की कोशिश की जा रही : मुकेश कुमार गढ़शंकर, 13 जून : पंजाब सरकार ने श्रम नियमों...
article-image
पंजाब

वन माफिया ने पिछले तीन चार महीने में ही गढ़शंकर उपमंडल के एक दर्जन से अधिक गावों  के वन क्षेत्र में खैर, कीकर, शीशम आदि के अवैध तरीके से हजारों पेड़ काटे : वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेग रही

वन गार्ड, फोरेसटर, रेंज अफसर आदि मुसतैदी से वनों की रक्षा कर रहे :  डीएफओ हरभजन सिंह गढ़शंकर । गढ़शंकर उपमंडल के एक दर्जन गावों के वन क्षेत्र में से गत तीन चार महीने...
article-image
पंजाब

मंत्री हरभजन सिंह ETO के काफिले में हुआ गंभीर हादसा : चार गनमैन और कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

गुरदासपुर – पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO का काफिला आज एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी पायलट गाड़ी एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिससे उनके...
Translate »
error: Content is protected !!