आजादी के रणबांकुरों के इतिहास से रू-ब-रू होगी युवा पीढ़ी : दाड़ी में मेजर दुर्गा मल-कैप्टन थापा की स्मृति में बनेगा भव्य संग्रहालय: बाली

by

सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध
धर्मशाला, 25 अगस्त। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन विभाग के माध्यम से धर्मशाला के दाड़ी में शहीद मेजर दुर्गा मल-कैप्टन दल बहादुर थापा की स्मृति में भव्य संग्रहालय निर्मित किया जाएगा ताकि स्वतंत्रता सेनानियों की यादों को संजोया जा सके और युवाओं को भी आजादी के रणबांकुरों के इतिहास के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि संग्रहालय के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
शुक्रवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष केबिनेट रैंक आरएस बाली ने दाड़ी में शहीद मेजर दुर्गा मल-कैप्टन दल बहादुर थापा स्मृति मंच की ओर से आयोजित शहीदी दिवस में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल वीर भूमि रही है, आजादी के संघर्ष में हिमाचल के वीर सपूतों का अमूल्य योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि देश की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखने के लिए सेना में कांगड़ा जिला के वीर जवानों अमर शहीद मेजर सोमनाथ, कैप्टन विक्रम बतरा, मेजर सुधीर वालिया, कैप्टन सौरभ कालिया, और ब्रिगेडियर शेरजंग थापा जैसे वीरों के बलिदान की एक लंबी फेहरिस्त है जिसे देश कभी नहीं भुलाया सकता है। राष्ट्र गान की धुन के रचयिता कैप्टन राम सिंह की जन्म भूमि का गौरव भी कांगड़ा जिला को हासिल है। कांगड़ा जिला महान स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम की भी जन्म स्थली है जिन्होंने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का प्रवास कर आजादी की अलख जगाई है।
स्वतंत्रता सेनानियों तथा सैनिकों, पूर्व सैनिकों के लिए चलाई है कई योजनाएं
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी स्वतंत्रता सेनानियों प्रदेश सरकार स्वतंत्रता सेनानियों, उनके आश्रितों, सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार द्वारा स्वाधीनता सेनानियों तथा स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की पत्नियों को 15 हज़ार रुपये व उनकी अविवाहित बेटियों को 10 हज़ार रुपये हर माह प्रदान किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की बेटियों के विवाह के लिए 51 हज़ार रुपये तथा पोतियों के विवाह के लिए 21 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद का प्रावधान किया गया है। स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सरकारी और अर्द्धसरकारी सेवा में दो प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश में परमवीर चक्र और अशोक चक्र विजेताओं को तीन लाख रुपये तथा महावीर चक्र व कीर्ति चक्र विजेताओं को दो लाख रुपये की सालाना राशि दी जा रही है। वीर चक्र तथा शौर्य चक्र विजेताओं को एक लाख रुपये सालाना दिए जा रहे हैं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ले जनरल रामपाल ने कहा कि शहीद मेजर दुर्गा मल तथा कैप्टन दल बहादुर का आजादी की लड़ाई में अतुलनीय योगदान रहा है इनकी जीवन यात्रा सब के लिए प्रेरणा की स्रोत है। इस अवसर पर पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी तथा पार्षद सविता कार्की ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इससे पहले स्मृति मंच के अध्यक्ष कर्नल एमएस कार्की ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्मृति मंच की कार्य योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक पुनित मल्ली, पार्षद नीनू शर्मा, पार्षद अनुराग, पार्षद रजनी, पार्षद सुषमा रंधावा सहित स्मृति मंच के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्रा.लि. शिमला में भरें जाएंगे 160 पद

ऊना, 16 फरवरी – मैसर्ज़ इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट, लिमिटेड शिमला द्वारा 160 पद (नियमित) अधिसूचित किए गए हैं जिसमें 130 पद सिक्योरिटी गार्ड और 30 पद सुपरवाइज़र के शामिल हैं। इस संबंध में...
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत वेबिनार का आयोजन

ऊना – नीति आयोग द्वारा अधिकृत भारतीय शिक्षक मंडल द्वारा जिला परियोजना कार्यालय के सौजन्य से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में अध्यापक की भूमिका पर एक वैबिनार का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त, ऊना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री नयना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने 4 चार किलो चांदी का चढ़ावा मां के प्राचीन चरणों में किया अर्पित

श्रीनयनादेवी: प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में श्रद्धालुओं ने चार किलोग्राम चांदी चढ़ाई है। मंदिर न्यास को गुप्त दान के तौर पर यह चढ़ावा मिला है। हालांकि मां नयना के दरबार में देश-विदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालीचौकी बीडीओ पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, मामला मुख्यमंत्री दरबार पहुंचा

सराज में विकास कार्यों पर विवाद, बीडीओ के खिलाफ स्वतंत्र जांच की मांग आरोपों और जवाबों के बीच घिरा बालीचौकी विकास खंड, जांच की उठी मांग एएम नाथ। बालीचौकी/शिमला : सराज विधानसभा क्षेत्र के...
Translate »
error: Content is protected !!