आठवीं आर्थिक गणना का कार्य अप्रैल-2025 से होगा शुरू : मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चम्बा :आठवीं आर्थिक गणना का कार्य अप्रैल-2025 से शुरु किया जायेगा। जिसमें सभी प्रकार के गैर कृषि उद्यम (मौसमी व बारहमासी) जो किसी भी प्रकार का उत्पादन करते हैं अथवा सेवायें प्रदान करते हैं की गणना की जायेगी। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि यह एक आर्थिक सर्वेक्षण है तथा इसे सामाजिक न्याय एवं महिला सशक्तिकरण विभाग की आंगनबाडी कार्यकर्ताओं व स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा, जोकि समार्ट फोन या टैबलेट के द्वारा इस कार्य को घर-घर जा कर अंजाम देंगी। आर्थिक गणना से संबंधित पर्यवेक्षण का कार्य राजस्व विभाग के पटवारियों व ग्रामीण विकास विभाग के पंचायत सचिवों तथा सहायकों द्वारा किया जाएगा जबकि जिला स्तर पर उपायुक्त जिला प्रभारी तथा जिला सांख्यिकी अधिकारी नोडल ऑफिसर होंगे।
उन्होंने बताया कि इस आर्थिक गणना के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 150 से 180 परिवारों का 1 गणना ब्लाक व शहरी क्षेत्रों में 120 से 150 परिवारों का 1 गणना ब्लाक बनाया जायेगा। 1 प्रगणक को कम से कम 3 गणना ब्लाक दिये जायेगें तथा 1 पर्यवेक्षक को 9 से 12 गणना ब्लाक आबंटित किये जायेगें। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगणक को 4000 रूपए प्रति गणना ब्लाक व शहरी क्षेत्रों में 5000 रूपए प्रति गणना ब्लाक के अनुसार मानदेय दिया जायेगा। इसी प्रकार पर्यवेक्षक को 1100 रु प्रत्ति गणना ब्लाक दिये जायेगें। प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को 500 रु प्रति गणना ब्लाक फोन भत्ता भी मिलेगा।
उपायुक्त ने आर्थिक गणना से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा आमजन से अपील की है कि वे इस आर्थिक गणना में शत प्रतिशत सहयोग दें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विपन ठाकुर, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान, जिला सांख्यिकी सहायक पदमा देवी, श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग से संख्यिकी सहायक लेखराज, एन आई सी से कुनाल पुरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

14 उपचाराधीन युवतियां देर रात नशा मुक्ति केंद्र से खिड़कियों के शीशे तोड़कर भागी : युवतियों को रेस्क्यू कर लिया गया, पंजाब और हरियाणा की अधिकतर युवतियां

परवाणू  : सोलन के परवाणू में नशा मुक्ति केंद्र से 14 उपचाराधीन युवतियां देर रात खिड़कियों के शीशे तोड़कर भाग गईं। हालांकि कुछ देर बाद स्थानीय लोगों और सहायता से युवतियों को रेस्क्यू कर लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कृषि विभाग की बैठक में अधिकारियों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कृषि विभाग की बैठक में अधिकारियों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जाइका,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खनन पट्टे की शर्तों के उल्लंघन पर सतलुज स्टोन क्रशर की बिजली आपूर्ति बंद …..खनन नियमों के उल्लंघन पर जारी रहेगी जिला प्रशासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति : डीसी जतिन लाल

नई क्रशिंग गतिविधि पूर्णतः प्रतिबंधित..हालांकि प्लांट परिसर में पहले से स्टोर सामग्री की लोडिंग–ट्रांसपोर्टेशन की अनुमति बरकरार..ताकि स्टॉक का निपटान हो सके ऊना, 5 दिसंबर. खनन पट्टे की शर्तों और हिमाचल प्रदेश खनिज नियमों...
article-image
राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

चीन का राष्ट्रीय ध्वज जलाकर : दस लाख बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा

धर्मशाला : तिब्बती युवाओं ने आज धर्मशाला में चीन का राष्ट्रीय झंडा जलाकर चीन सरकार के पर अत्याचारों के आरोप लगाते हुए  गुस्सा  जताया।  युवाओं ने तिब्बत की आजादी के लिए आवाज बुलंद की। ...
Translate »
error: Content is protected !!