आढ़ती की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग : दुकान पर बैठे एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत

by

तलवंडी भाई : तलवंडी भाई में दोपहर ढाई बजे के करीब बाइक सवार नकाबपोश दो शातिरों ने आढ़ती की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस वारदात में दुकान पर बैठे एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। आढ़ती दोपहर का भोजन करने घर गया था। बताया जा रहा है कि आरोपियों का निशाना आढ़ती था। सूचना मिलते ही एसएसपी भूपिंदर सिंह व डीएसपी जीरा पलविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल का जायजा लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोपहर लगभग ढाई बजे बाइक सवार नकाबपोश दो शातिर तलवंडी भाई के आढ़ती ऐसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमृत लाल छाबड़ा की दुकान पर पहुंचे और आते ही अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया। दुकान पर प्रेम कुमार नामक व्यक्ति बैठा था, उसे करीब पांच गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में उसे मोगा के अस्पताल में रेफर किया गया। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अमृत लाल दोपहर का भोजन करने घर गया था। आरोपियों का निशाना अमृत लाल था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालाने में जुटी है। ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बसपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष करीमपुरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

संकट की घड़ी में बसपा पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है – करीमपुरी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बहुजन समाज पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने बसपा टीम...
article-image
पंजाब

होशियारपुर से श्री तलवंडी साबो व श्री अमृतसर साहिब जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की ए.सी वाल्वो बस को मंत्री जिंपा ने किया रवाना

होशियारपुर, 29 दिसंबर: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत आज कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने श्री...
article-image
पंजाब

गांव मुकंदपुर में कबड्डी टूर्नामेंट में सांसद मनीष तिवारी ने की शिरकत : गांवों के विकास हेतु 16.5 लाख रुपए की ग्रांट के चैक बांटे

बंगा / नवांशहर, 23 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों थांडीयां, चक्क बिलगा, चेता और जगतपुर का दौरा किया गया और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर मरीज के दिल में 8 लाख छल्ला डालने की बात कह रहे थे : मात्र 128 रुपये में मरीज स्वस्थ हो गया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक आदमी की अचानक तबियत खराब होती है। उसके परिजन उसे मेदांता अस्पताल ले जाते हैं। अस्पताल के डॉक्टर...
Translate »
error: Content is protected !!