आतंक का सिर कुचलने के लिए भारतीय सेना और भी बड़े स्तर पर कदम उठाएः एडवोकेट राकेश मरवाहा

by

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : आतंकियों द्वारा पहलगाम में निर्दोश सैलानियों की हत्या किए जाने से पूरे देश में रोष की लहर है और केन्द्र एवं प्रदेश सरकार को आतंकियों के साथ सख्ती से निपटने की जरुरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटना पुनः घटित न हो सके। इस घटना के बाद पूरे देश एवं राजनीतिक पार्टियों को एकमंच पर आकर आतंक के खिलाफ एकजुटता दिखानी होगी। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आतंकियों से निपटने के लिए सरकार को व्यापक रणनीति के तहत आप्रेशन चलाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में आतंकियों द्वारा दहशत का माहौल बनाकर वहां के हालात पूरी तरह से बिगाड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसे लेकर वहां के आम नागरिक भी बुरी तरह से प्रभावित हैं और इस हमले ने उनकी आत्मा को भी झिंझोड़कर रख दिया है तथा वह भी इसके विरोध में सड़कों पर हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में शांति की स्थापना से वहां के व्यापार एवं अन्य कारोबार में बढ़ोतरी संभव है तथा इससे ही वहां के लोग खुशहाल होंगे। परन्तु आतंकी एवं आतंक के सरगना इस बात से बौखलाए हुए हैं तथा इसी के कारण उनके द्वारा ऐसे कायराना कदम उठाकर राज्य का माहौल खराब किया जा रहा है। इसलिए आतंक का सिर पूरी तरह से कुचलने के लिए भारतीय सेना को औत सख्ती से निपटना होगा। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि इस घटना के जिम्मेदार सभी लोगों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाए। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि भेंट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

30 जुलाई को हर वर्ष की तरह रात 9 बजे महामाई का जागरण आरंभ होगा : गांव भाम के प्राचीन मां भामेश्वेरी मंदिर में 70 वे वार्षिक समागम को समर्पित प्रभात फेरियां निरंतर जारी

* 31 जुलाई को हर वर्ष की तरह रात 9 बजे क्वालियां शुरू होंगी * 30 जुलाई को जागरण में  महिंदर पाल रंगीला, पुरी एंड पार्टी शंकर,नीलम जस्सल ठकरवाल,सन्नी सहगल,जोगी अलावल पुर,जस्सी भाम,दीपक दुर्गा...
article-image
पंजाब

सरकार की टालमटौल रवैये की आलोचना : पंजाब पैंशनर्स वैल्फेयर यूनियन होशियारपुर हैड आफिस मुकेरियां की मासिक बैठक में

मुकेरियां : पंजाब पैंशनर्स वैल्फेयर यूनियन होशियारपुर हैड आफिस मुकेरियां की मासिक बैठक नरेन्द्र सिंह गोली की अध्यक्षता में विश्वकर्मा मंदिर मुकेरियां में हुई। जिसमें पैंशनर्स की लंबित जायज मांगों के प्रति सरकार की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अस्थियां गायब होने का सनसनीखेज मामला: गढ़शंकर में 75 वर्षीय मृतक महिला की अस्थियां शमशान घाट में अस्थियां रखने वाले बॉक्स से गायब : परिजन परेशान

गढ़शंकर। गढ़शंकर के शमशान घाट महेशियना से अस्थियां रखने वाले बॉक्स में रखी 75 वर्षीय मृतक महिला की अस्थियां गायब होने का सनसनीखेज मामला साहमने आया है। परिजनों के साहमने अस्थियां कहां गई यह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में रिश्तों की अनूठी मिसाल : सास-ससुर ने कराया विधवा बहू का पुनर्विवाह देवरों ने निभाया भाई का फर्ज

एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक सास-ससुर ने अपनी विधवा बहू की शादी करवाई है। घर से विधवा बहू को बेटी की तरह विदा कर समाज में बदलाव का...
Translate »
error: Content is protected !!