आतंकवाद पीड़ितों के बच्चों के लिए मेडिकल कॉलेजों में चार सीटें आरक्षित : डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर, 12 सितंबर :   भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओऱ से अकादमिक सत्र 2024-25 के दौरान केंद्रीय पूल से विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एम.बी.बी.एस की चार सीटें सभी राज्यों के आतंकवाद प्रभावित आम नागरिकों की श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित की गई हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने बताया कि ये सीटें जिन मेडिकल कॉलेजों/संस्थानों में निर्धारित की गई हैं, उनमें गया (बिहार) के ए.एन मगध मेडिकल कॉलेज में एक, मुंबई (महाराष्ट्र) के ग्रांट मेडिकल कॉलेज में एक और रायपुर (छत्तीसगढ़) के जे.एन.एम मेडिकल कॉलेज में दो सीटें आरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि इसके लिए आतंकवाद से प्रभावित परिवारों के बच्चे, जो एम.बी.बी.एस के लिए आवश्यक योग्यताएं रखते हैं, आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा मेडिकल विषयों में सामान्य श्रेणी में 50 प्रतिशत और एस.सी., एस.टी., ओ.बी.सी. के लिए 40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की होनी चाहिए। उम्मीदवार के नीट पेपर में सामान्य श्रेणी के लिए 50 प्रतिशत और एस.सी., एस.टी., और ओ.बी.सी. के लिए 40 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।

डिप्टी कमिश्रन ने कहा कि इसके योग्य उम्मीदवार 17 सितंबर से पहले अपना आवेदन पत्र राजीव कुमार, अंडर सेक्रेटरी (सी.टी-2), कमरा नंबर 81, सी.टी.सी.आर डिवीजन, नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली पर भेज सकते हैं। इसके अलावा आवेदन और संबंधित दस्तावेज स्कैन करके rajeev.kumar67@nic.in पर मेल किए जा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 लाख साल पुराने इंसानों के पैरों के करीब 85 निशान मिले : उस समय कैसा दिखता था इंसान, वैज्ञानिकों ने बताया

 एक लाख साल पुराने पैरों के निशान मोरक्को में पाए गए हैं। वैज्ञाानिकों का दावा है कि ये निशान इंसान के पैरों के हैं। मोरक्को, फ्रांस जर्मनी और स्पेन के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, राजीव विहार, मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स मार्केट और डुप्लेक्स हाउसिंग आदि क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चढ़दा सूरज अभियान: डीसी आशिका जैन के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावितों तक पहुंची राहत और उम्मीद

रेडक्रास और एनजीओज के सहयोग से होशियारपुर के बाढ़ प्रभावितों तक हर संभव मदद जिला प्रशासन और समाज की साझी ताकत बाढ़ प्रभावितों के बीच बना विश्वास का आधार होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : होशियारपुर...
article-image
पंजाब

War Against Drugs is a

Jalandhar/ July 11/Daljeet Ajnoha : In an exclusive conversation with senior journalist Sanjeev Kumar, ADGP MF Farooqi from PAP Complex Jalandhar declared the Punjab Police’s anti-drug campaign a decisive and historic battle, with the...
Translate »
error: Content is protected !!