आतंकवादी लांडा के 5 सहयोगी दबोचे गए, अब तक 13 गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ : कनाडा के आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस प्रमुख ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि उनके पास से तीन पिस्तौलें बरामद की गईं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ”संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर उर्फ ​​लांडा के पांच और सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

डीजीपी ने कहा कि लांडा गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों की संख्या बढ़कर अब 13 हो गई है। यादव ने बताया, ”यह गिरोह पंजाब के कई जिलों में हत्या, जबरन वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। इसके पहले 10 जून को पुलिस ने बताया था कि उसने लांडा के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया। आतंकवादी के पांच और सहयोगियों को 30 जून को गिरफ्तार किया गया था।

कौन है आतंकी लांडा : कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ ​​’लांडा’ पर पिछले साल मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट हमले में भूमिका निभाने का आरोप है। 33 वर्षीय यह लांडा खालिस्तानी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल का नेता है। पंजाब में उसके खिलाफ 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। लांडा का जन्म 1989 में पंजाब के तरनतारन जिले में हुआ था। उसपर राज्य के विभिन्न जिलों में 30 से अधिक मामले दर्ज हैं. वह कई साल पहले कनाडा भाग गया था और वर्तमान में एडमॉन्टन, अल्बर्टा में रहता है. लांडा अपने गैंग को कनाडा से ही संचालित करता है। लांडा भारत के अलावा अन्य देश में भी अपना गैंग चलाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

218 करोड़ की लागत से बनने वाले शहीद ऊधम सिंह मेडिकल कॉलेज व 300 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अलॉट

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इसी माह करेंगे निर्माण कार्य की शुरुआतः विधायक ब्रम शंकर जिंपा हर साल 100 एमबीबीएस छात्रों को मिलेगा दाखिला जिले में स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को मिलेगी नई दिशा...
article-image
पंजाब

रोष रैली कर मोदी सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल होने के लिए दिए जा रहे आह्वान तहत किरती किसान यूनियन द्वारा तहिसील अध्यक्ष कुलविंदर चाहल तथा सचिव प्रो. कुलवंत गोलेवाल की अध्यक्षता में गांव रामपुर झूंगियां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SMO पोसी के साथ ऑनलाइन ठगों ने की 49 लाख रुपये की ठगी : पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार और अन्य को ग्रिफ्तार करने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

गढ़शंकर, 25 अप्रैल :ऑनलाइन ठगी का शिकार करने वालो ने पीएचसी पोसी के एसएमओ को 49 लाख की ठगी का शिकार बना लिया। प्राइमरी हेल्थ सेंटर पोसी के एसएमओ की शिकायत पर कार्रवाई करते...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री ने ज्वाली में किए 184.33 करोड़ रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 184.33 करोड़ रुपए की 15 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के...
Translate »
error: Content is protected !!