आतंकियों के दो मददगारों को पुलिस ने दबोचा : होटल मैनेजर को भेजे थे फर्जी आधार कार्ड

by
पीलीभीत के पूरनपुर के होटल हर जी के सीसीटीवी फुटेज में खालिस्तान समर्थक तीन आतंकियों के साथ दिखे दो अन्य युवकों की पहचान भी हो गई है। दोनों युवक गजरौला जपती गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बुधवार शाम दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद युवकों से अहम जानकारी मिल सकती है।
23 दिसंबर को हुई मुठभेड़ में उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक संगठन केजेडएफ से जुड़े आतंकियों पंजाब के गुरदासपुर के कलानौर थाने के शबूर खुर्द निवासी प्रताप सिंह उर्फ जसनप्रीत सिंह, अगवान निवासी वरिंदर सिंह उर्फ रवि और बाडियार मोहल्ला निवासी गुरविंदर सिंह को मार गिराया था। इसके बाद से ही पुलिस और जांच एजेंसियां आतंकियों के स्थानीय मददगारों और ठिकानों की तलाश में जुटी हैं।
21 दिसंबर को किया चेक आउट
बुधवार को एसपी की अगुवाई में छानबीन के दौरान पता चला कि तीनों आतंकी 20 दिसंबर की शाम करीब आठ बजे होटल हरजी में आकर ठहरे। अगले दिन यानी 21 दिसंबर की रात 9:40 बजे होटल से चेक आउट किया था। पुलिस ने करीब दो घंटे होटल में जांच-पड़ताल की। होटल मैनेजर के पूछताछ की।
दोनों युवक हिरासत में
होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मुख्य गेट से आतंकियों के होटल में दाखिल होने की फुटेज पुलिस के हाथ लगी। इनके साथ फुटेज में दो अन्य युवक भी नजर आए। दोनों युवकों की पहचान कर ली गई। दोनों गजरौला जपती गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है।
एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि होटल हरजी के मैनेजर को तीनों आतंकियों के आधार कार्ड उनके साथ आए संदिग्ध युवकों ने ही व्हाट्सएप पर भेजे थे। ऑनलाइन जांच में तीनों आधार कार्ड फर्जी पाए गए।
आधार कार्ड पर आतंकी वरिंदर को कुलदीप सिंह पुत्र बलजीत सिंह, प्रताप सिंह को हीरा सिंह पुत्र दलजीत सिंह और गुरविंदर सिंह को मंजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह दर्शाया गया था। इसमें तीनों का निवास स्थान बलिया जिले की आदर्शनगर कॉलोनी लिखा गया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आत्मनिर्भर भारत: एक मजबूत और विकसित भारत की नींव – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

79वें स्वतंत्रता दिवस पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने रक्षा, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, अंतरिक्ष और विनिर्माण के क्षेत्र में हुई भारत की प्रगति का हवाला देते हुए, आत्मनिर्भर भारत को विकसित भारत के प्रमुख आधारभूत...
article-image
पंजाब

Narendra Modi Architect of New

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /June 18 :  A press conference praising Prime Minister Narinder Modi’s 12-year administrative tenure was held under the chairmanship of BJP district president Nipun Sharma, with former Union Minister of State Somprakash...
article-image
पंजाब

पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में बढ़ाया तिरंगे का मान : सीएम भगवंत ने इनामी राशि से किया सम्मान

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में बड़े खेल आयोजन के दौरान महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार विजेता 87 खिलाड़ियों और 1,070 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 32.05 करोड़ रुपये...
article-image
पंजाब

9 सितंबर को गुरदासपुर जाएंगे पीएम मोदी, बाढ़ प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

चंडीगढ़ : पीएम नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब का दौरा करेंगे, जहां हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की स्थिति का आकलन करेंगे और चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों...
Translate »
error: Content is protected !!