आधार सेवा केंद्र में एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार सम्बन्धी सभी सुविधाएं – अनिरुद्ध सिंह

by
ग्रामीण विकास मंत्री ने कसुम्पटी में किया आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
हिमाचल के लिए 3 आधार केंद्र हुए हैं स्वीकृत, शिमला में प्रदेश का पहला आधार सेवा केंद्र शुरू
एएम नाथ। कसुम्पटी :  हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री, माननीय श्री अनिरुद्ध सिंह ने आज एसडीए कॉम्प्लेक्स, कसुम्पटी में प्रदेश के पहले आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर ही इस आधार सेवा केंद्र में लोगों की आधार संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 3 आधार सेवा केंद्र स्वीकृत हुए हैं जिसमें एक शिमला, मंडी और काँगड़ा में स्थापित किया जा रहा है। यह हिमाचल का पहला आधार सेवा केंद्र है। उन्होंने कहा कि पहले आधार सम्बन्धी कई सुविधाओं के लिए चंडीगढ़ जाना पड़ता था लेकिन अब इस आधार सेवा केंद्र में सभी सुविधाएं एक ही छत्त के निचे उपलब्ध होंगी।
उल्लेखनीय है कि यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) हेड ऑफिस, नई दिल्ली के एनरोलमेंट एंड अपडेट डिवीज़न के लगातार मार्गदर्शन और सपोर्ट से शिमला के एसडीए कॉम्प्लेक्स, कसुम्पटी में इस आधार सेवा केंद्र का सफल संचालन यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रीजनल ऑफिस (यूआईडीएआई), चंडीगढ़ द्वारा किया जाएगा। यह नया आधार सेवा केंद्र आरामदायक माहौल में आधार से जुड़ी सभी जरूरतों के लिए “वन-स्टॉप डेस्टिनेशन” होगा। यह केंद्र पूरी तरह से व्हीलचेयर एक्सेसिबल है और इसमें बुजुर्गों और विशेष रूप से विकलांग नागरिकों की मदद के लिए विशेष सुविधाएं हैं। यह केंद्र हफ्ते के सातों दिन (वीकेंड सहित) सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहेगा और केवल सार्वजनिक छुट्टियों में बंद रहेगा। शिमला और आस-पास के इलाकों के निवासियों को बिना किसी परेशानी के, बिना लाइन में लगे सेवा का अनुभव करने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
समारोह का नेतृत्व निदेशक यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ जगदीश कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि यह पहल यूआईडीएआई के भरोसेमंद, समावेशी और निवासी-केंद्रित आधार सेवाएं देश भर में देने के मुख्य उद्देश्य के अनुरूप है।
इस अवसर पर यूआईडीएआई के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर विजय सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तरी क्षेत्र रजनीश मेहता, संयुक्त निदेशक डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस विभाग अनिल सेमवाल तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कटेगा एक रुपये- बैंक अधिकारी ने कहा : लगी 22 लाख की चपत…..भूलकर भी न करें ये गलती

चंडीगढ़। इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के लिए फेसबुक को माध्यम बनाना हुकुलगंज निवासी बुजुर्ग शशिकांत गुप्ता को महंगा पड़ा। साइबर ठग ने उनसे संपर्क कर उन्हें एक एप्लीकेशन डाउनलोड करा कर उनके खाते से 22...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के तीन हत्या आरोपियों को कनाडा पुलिस ने किया गिरफ्तार : गिरफ्तार किए गए आरोपित पंजाब और हरियाणा के बताए जा रहे

एडमिंटन (कनाडा)। कनाडा की पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के तीन हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों का संबंध निज्जर की हत्या के अलावा कनाडा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के विरुद्ध खड़े नहीं हुए तो कुछ भी नहीं बचेगा : न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर

विशाल विधिक साक्षरता शिविर में हाईकोर्ट के न्यायधीश ने नशे की समस्या पर जताई चिंता न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह और न्यायमूर्ति जिया लाल भारद्वाज ने भी नशे तथा पर्यावरण जैसे गंभीर मुद्दों पर रखे विचार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आमजन तक सुनिश्चित किया जाए ग्रामीण रोजगार, आवास और आजीविका योजनाओं का लाभ : ADC विनय कुमार*

एएम नाथ। धर्मशाला, 11 फरवरी: उपायुक्त कार्यालय में आज जिला में संचालित किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने की। बैठक में...
Translate »
error: Content is protected !!