आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमण्ड (पाठशाला अरसु) में 5 फरवरी को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम

by
कुल्लू : 3 फरवरी ,   सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमण्ड उपमंडल के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरसु में 5 फरवरी 2024 आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य करेंगे। यह जानकारी उप मण्डलाधिकारी मनमोहन सिंह ने आज यहां दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे आरंभ होगा। जिसमें अरसू सहित साथ लगती ग्राम पंचायत कोट,बड़ीधार,बाडी तथा निशहानी के लोगों की शिकायतों व समस्याओं को सुनकर मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों व स्वंय सहायता समूहों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग द्वारा संयुक्त रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा जहां गैर संचारी रोगों के टेस्ट के अलावा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच की जाएगी। हिम केयर कार्ड ,आयुष्मान भारत कार्ड के अलावा आधार कार्ड आदि बनाने की सुविधा भी होगी ।
एसडीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा संबंधित पंचायत में पूर्व गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक 38 शिकायतें प्राप्त हुई है।
मनमोहन सिंह ने कहा कि इस दौरान लोकनिर्माण व एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह शील से जुआगी सड़क, थारला से सेनगोपा सड़क व कोट लिंक मार्ग का लोकार्पण के अलावा थांस से क्शेनी, बड़नाला सम्पर्क मार्ग के अलावा कुंडा से कूटवा सम्पर्क मार्ग की आधारशिला रखेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूटी को ट्रक ने मारी टक्कर : स्कूटी अनियंत्रित होकर नीचे गिरी तो स्कूटी चालक के ऊपर से टायर निकला, मौके पर ही मौत 

गढ़शंकर |  गढ़शंकर शहर के बीच बंगा चौंक में ट्रक दुआरा स्कूटी को टक्कर मारने से स्कूटी चालक के गिर गया और ट्रक का टायर उप्पर से निकल गया। जिससे स्कूटी चालक की मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल हरित ऊर्जा राज्य के लक्ष्य की ओर अग्रसर : राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला : नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां कहा कि हरित ऊर्जा राज्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार प्रतिबद्धता से प्रभावी कदम उठा रही है।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महापौर सौरभ जोशी को मिल रही धमकियों के खिलाफ बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर ने जताया समर्थन

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 9 जून। निहंग फकीर सिंह जी की आठवीं पीढ़ी के वंशज बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर ने आज चंडीगढ़ के महापौर सौरभ जोशी से मुलाकात कर उन्हें अपना पूर्ण समर्थन एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मियों को पोस्टल बैलट पेपर से मतदान की मिलेगी सुविधा : एडीएम

12डी फॉर्म को संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी को करना होगा प्रेषित एएम नाथ। चंबा :   लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत भारतीय निर्वाचन द्वारा सूचीबद्ध आवश्यक सेवाओं में तैनात  अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोस्टल बैलट...
Translate »
error: Content is protected !!