आप के उम्मीदवार राज्यसभा सदस्य निर्विरोध चुने गए : राजिंदर गुप्ता 11,050 करोड़ के मालिक

by

चंडीगढ़ : पंजाब से राज्यसभा की एक सीट पर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता निर्विरोध उप चुनाव जीत गए हैं। उन्हें पंजाब विधानसभा सचिव-सह-निर्वाचन अधिकारी राम लोक खटाना ने आज निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा।

राजिंदर गुप्ता को पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां की उपस्थिति में प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर उनकी पत्नी मधु गुप्ता भी मौजूद रहीं। राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद राजिंदर गुप्ता ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है, उसे निभाने का काम करेंगे। हमारी स्टेट तरक्की करे, यही मैं कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि उद्योग चलाना मेरा पेशा है लेकिन लोगों की सेवा करना मेरा जुनून है। मैं चाहता हूं कि हमारा राज्य और ऊपर जाए। किस्मत में जो है, वो तय होता है। परमात्मा मुझे ताकत दे कि मैं पंजाब के लिए कुछ कर सकूं।

सिसोदिया ने दी बधाई

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर गुप्ता को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर राजिंदर गुप्ता को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। मिशन रंगला पंजाब में आपका स्नेहपूर्वक स्वागत है। आशा है कि आपके अमूल्य अनुभव और नेतृत्व से पंजाब में रोजगार के नए द्वार खुलेंगे और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

बता दें कि आप उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता की जीत पक्की मानी जा रही थी क्योंकि शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी मैदान में ही नहीं उतारा था। पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी के पास 93 विधायक हैं, जबकि 16 कांग्रेस, 3 शिरोमणि अकाली दल और 2 भाजपा के विधायक हैं। एक सीट बसपा और एक आजाद विधायक है।

 अरबपति कारोबारी हैं गुप्ता : राजिंदर गुप्ता ट्राइडेंट समूह के संस्थापक और चेयरमैन हैं। फोर्ब्‍स के अनुसार, आज वह 1.3 अरब डॉलर यानी 11,050 करोड़ के मालिक हैं। उनकी कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप के उत्‍पाद 150 देशों में निर्यात किए जाते हैं। उन्होंने हाल ही में राज्य आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और काली देवी मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से ही उनके राज्यसभा उम्मीदवार बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

उपचुनाव से पहले विपक्ष की ओर से यह दावा किया जा रहा था कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जाएंगे। हालांकि, केजरीवाल ने जून में ही लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर अरोड़ा की जीत के बाद चुनाव नहीं लड़ने का फैसला कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए करेंगे कार्य : रोहित ठाकुर

शिमला, 15 जून – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल की ग्राम पंचायत पुडग के गांव चमोत्रा में 2 करोड़ 95 लाख रुपए से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना का शिलान्यास...
article-image
पंजाब

20.82 रुपए की पेट्रोल के दाम में हो चुकी बढ़ोतरी 25 मार्च 2020 से अव तक

गढ़शंकर I  पेट्रोल के दाम में 20.82 रुपए की बहुत बड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। कोरोना वायरस के इस दौर में लोग पेट्रोल की बढ़ी कीमतों से परेशान है। ऐसे में 25 मार्च...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ के 16 युवाओं को मुफत ट्रेनिंग के लिए हिमाचल सरकार ने पौंग डैम पर भेजा

ऊना : हिमाचल सरकार ने हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ के 16 युवाओं को मुफत ट्रेनिंग के लिए पौंग डैम पर भेजा जिन्हे वहां पर मुफत प्रोडक्शन किट, आने जाने का खर्चा व...
article-image
पंजाब

लखीमपुर उतरप्रदेश में शांतमय आंदोलन कर रहे किसानों पर भाजपा नेता के लड़के लड़के द्वारा गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने की निंदा

गढ़शंकर – सयुक्त किसान मोर्चे द्वारा कारपोरेट घराने के दफ्तर के सामने लगाया गया धरना जो 300वे दिन में पहुंच गया है। इस धरने को संबोधित करते हुए हरभजन सिंह भज्जल, जोगिंदर सिंह कुलेवाल,...
Translate »
error: Content is protected !!