आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत गांव झोनोवाल में लगाया गया कैंप : पंजाब सरकार हर एक आदमी की समस्या के निपटारे के लिए वचनबद्ध – जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

by
गढ़शंकर , 10 जुलाई :  डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने आज गढ़शंकर के गांव झोनोवाल  में ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत लगाए गए कैंप का जायजा लेते हुए कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के हर एक आदमी की समस्या के निपटारे के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में लगाए जा रहे यह कैंप ही बताते हैं कि सरकार आम आदमी के प्रति कितनी चिंतित है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आम आदमी को ध्यान में रखते हुए ही योजनाएं तैयार कर रही है ताकि जमीनी स्तर पर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एसडीएम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल भी मौजूद थे।
              डिप्टी स्पीकर ने कहा कि गांव झोनोवाल में लगे कैंप का उन्होंने जायजा लिया, जहां लोगों में कैंपों के प्रति काफी उत्साह था और वे बढ़ चढ़ कर इन कैंपों में आकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कैम्प में सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तैनात थेऔर लोगों की समस्याओं को बड़े ही ध्यान से सुनकर उनका योग्य हल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा करने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में यह कैंप लग रहे हैं।उन्होंने कहा कि इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके घरों के नजदीक व एक छत के नीते पंजाब सरकार की ओर से जारी जन कल्याण स्कीमों का लाभ पहुंचाना व नागरिकों की मुश्किलों को सुनकर जल्द निपटारे को यकीनी बनाना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह कैंप अलग-अलग स्थानों पर रोजाना लग रहे हैं और लोग ज्यादा से ज्यादा इन कैंपों का लाभ उठाएं। इस मौके पर इलाके के अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , विज्ञापन , समाचार

सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया से कहा हाईकोर्ट जाए : दिल्ली में केजरीवाल सरकार केदो मंत्रियों सिसोदिया और जैन ने पद से इस्तीफा

नई दिल्ली : आबकारी घोटाला मामले में पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर चल रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। उनकी तरफ से वकीलों ने गिरफ्तारी के खिलाफ और सीबीआई के...
article-image
पंजाब

DC Appeals to Voters for

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/April 20 : In line with directives from the Election Commission of India, a Special Intensive Revision (SIR) of voter lists is likely to commence soon in Punjab. As part of pre-SIR...
article-image
पंजाब

पंजाब में ‘मेरी दुकान, मेरे नाम’ योजना शुरू : पुराने किरायेदारों को मिलेगा मालिकाना हक

12 साल से वैध कब्जे या किरायेदारी वाले दुकानदार कर सकेंगे आवेदन; आय वर्ग के अनुसार कलेक्टर रेट पर 12.5 से 100 प्रतिशत तक भुगतान चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने नगर निगमों, नगर परिषदों और...
Translate »
error: Content is protected !!