आप में बगावती सुर : निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान, बरनाला योजना बोर्ड के चेयरमैन बाठ ने छोड़ा पद

by

बरनाला :  बरनाला विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से हरिंदर धालीवाल को टिकट देने के विरोध में जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन गुरदीप सिंह बाठ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।  बाठ पार्टी के जिला अध्यक्ष भी हैं। हालांकि अभी उन्होंने इस पद से इस्तीफा नहीं दिया है। बाठ ने बरनाला सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया है।

बता दें, बाठ 2018 से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और जिला अध्यक्ष हैं। पूरे पंजाब में बाठ लगातार तीन बार अध्यक्ष बने। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने चेयरमैन पद छोड़ने का ऐलान किया। सोमवार को बाठ ने टिकट वितरण के फैसले को गलत बताते आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और सीएम पंजाब भगंवत मान को इस फैसले को रद्द करने को कहा था। उन्होंने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इसके खत्म होते ही बरनाला सीट पर गुरदीप सिंह बाठ ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।

हरिंदर सिंह धालीवाल को टिकट देने से नाराज होकर बाठ ने यह फैसला किया है। बाठ ने कहा कि वह काफी साल से आप के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने न दिन देखा न रात पार्टी के लिए दिन-रात एक कर दिया। उनकी सेवा में क्या कमी रह गई थी जो उनको टिकट नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि गुजरात, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में जहां भी पार्टी की तरफ से उनकी ड्यूटी लगाई गई उन्होंने वह पूरी निष्ठा से निभाई। इस बार सीएम ने उनको बरनाला से चुनाव लड़वाने का आश्वासन दिया था। जब टिकट देने का मौका आया तो सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर के दोस्त को टिकट दे दी गई।

छह साल से पार्टी में काम कर रहे बाठ :  कि गुरदीप सिंह बाठ 2018 से पार्टी के जिला अध्यक्ष हैं। रविवार को उन्होंने पार्टी को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी ने अपना फैसला नहीं बदला तो वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। बाठ ने कहा था कि अगर उनको टिकट नहीं देनी थी तो पार्टी के ही किसी कार्यकर्ता को दे दिया जाता, लेकिन हरिंदर धालीवाल को किस आधार पर टिकट दिया गया। यह मेरी समझ से बाहर है। उन्होंने कहा था कि किसी पुराने कार्यकर्ता को ही उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए था। बाठ ने कहा कि वह पिछले 6 साल से आप के जिलाध्यक्ष हैं। उनको जिला योजना समिति का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर के 10वीं के मेधावी छात्राओं ने लहराया परचम

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणाम में विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की छात्रा हर्षिता ने 88.7% अंक प्राप्त करके...
article-image
पंजाब

New AP feeder started from

MLA started new AP feeder by visiting 66 KV sub station – Said, farmers and general consumers will get uninterrupted power supply Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/June 13 : Former Cabinet Minister and MLA Bram Shankar...
article-image
पंजाब

पंजाब की शक्ति टीम की तरफ से लगाया ब्लड डोनेशन कैंप और मेडिकल कैंप : जरुरत मंद लोगो को फ्री दवाईया दी गई

गढ़शंकर   :  पंजाब के गढ़शंकर  मैं  हिंदुस्तान यूनिलीवर की शक्ति  टीम  की और से रक्तदान शिवर ,मेडिकल  सिकन जाँच और आँखों का जाँच शिवार  लगया  गया, और जरुरत मंद  लोगो को फ्री दवाईया दी...
article-image
पंजाब

भीख मांगती बच्ची को छुड़ाया : बाल भिक्षा रोकू टास्क फोर्स ने की छापेमारी

जालंधर। जिला स्तरीय बाल भिक्षा रोकू टास्क फोर्स द्वारा कपूरथला चौक पर छापेमारी कर एक भीख मांगती बच्ची को रेस्क्यू किया गया। जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल...
Translate »
error: Content is protected !!