आप सांसदों का भाजपा में शामिल होना असंवैधानिक, रद्द हो सदस्यता : मलविंदर सिंह कंग

by

चंडीगढ़, 27 अप्रैल :  आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और 6 अन्य सांसदों के भाजपा में शामिल होने को लेकर सियासी माहौल गर्म है। आप ने इस पूरे घटनाक्रम को असंवैधानिक और गैर-कानूनी करार देते हुए कड़ी आपत्ति जताई है।

पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने इस पूरे घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला एकतरफा और संविधान के खिलाफ है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से सोमवार को खास बातचीत में आप सांसद ने यह स्पष्ट किया कि जब तक इस मामले में दायर याचिका पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक किसी भी तरह का विलय वैध नहीं माना जा सकता। उन्होंने यह मांग की कि संबंधित सांसदों की सदस्यता तुरंत प्रभाव से रद्द की जानी चाहिए।

मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ भी है। उन्होंने सवाल उठाया कि पंजाब में भाजपा के पास महज तीन विधायक हैं; ऐसे में छह या सात राज्यसभा सांसदों का दावा कैसे किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सदस्यों का चुनाव विधायकों द्वारा किया जाता है, इसलिए इस तरह का राजनीतिक घटनाक्रम कई संवैधानिक सवाल खड़े करता है।

उन्होंने आगे कहा कि इस मुद्दे पर राज्यसभा में सांसद संजय सिंह ने भी सक्रिय रुख अपनाया है। उन्होंने राज्यसभा के चेयरमैन को पत्र लिखकर मांग की है कि पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने वाले सांसदों की सदस्यता रद्द की जाए। संजय सिंह का तर्क है कि ये सभी सांसद आप के टिकट पर चुने गए थे, इसलिए पार्टी बदलना दलबदल विरोधी कानून के तहत आता है। जब तक चेयरमैन इस पत्र पर कोई निर्णय नहीं लेते, तब तक इन सांसदों का भाजपा में शामिल होना पूरी तरह असंवैधानिक माना जाना चाहिए।

भाजपा पर निशाना साधते हुए मलविंदर सिंह कंग ने आगे कहा कि भाजपा अपनी मनमर्जी कर रही है लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में इनकी सदस्यता रद्द की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखा पत्र : नया गांव में कम्युनिटी सेंटर के निर्माण का कार्य रोके जाने का उठाया मुद्दा

मोहाली, 21 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी नया गांव में बन रहे कम्युनिटी सेंटर के कार्य को रोके जाने के संदर्भ में ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को...
article-image
पंजाब

16 मार्च 2022 से 31 मई 2026 : विजिलैंस ब्यूरो ने विभिन्न श्रेणियों में 1055 मामले दर्ज किए और 1111 आरोपितों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने पिछले चार वर्षों में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। 16 मार्च 2022 से 31 मई 2026 के बीच, ब्यूरो ने...
article-image
पंजाब

बडेसरों का वाॅलीबाल टूर्नामेंट धूमधाम से सम्पन्न : आपने आपने वर्ग में गग्गी क्लब ,गुरपलाह और बीनेवाल की टीमें रही विजेता

गढ़शंकर, 22 फरवरी: बडेसरों में आयोजित वालीबाल टूर्नामेंट धूमधाम से सम्पन्न हुआ। वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन धन धन बाबा मगनी दास जी स्पोर्ट्स क्लब बड़ेसरों और एनआरआई वीर जसविंदर सिंह मान, जस्सी मान, गुरशरण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ करवा सकेंगे एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली: अगर आपको भी इस बात को लेकर शिकायत थी कि आप सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ एफआईआर नहीं करा सकते थे तो आपकी इस समस्या को सरकार ने दूर कर दिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!