आपदा प्रबंधन तथा राहत एवं बचाव कार्यों बारे मॉक ड्रिल आयोजित : एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल के नेतृत्व में मॉक ड्रिल में शामिल हुए कई विभाग

by

एएम नाथ. चम्बा :  जिला प्रशासन चम्बा के दिशा-निर्देशानुसार एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) भटियात पारस अग्रवाल के नेतृत्व में आज भटियात उपमंडल के अंतर्गत ग्राम कालिघर (काली माता मंदिर के समीप), लाहडू में भूस्खलन की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया एवं सुरक्षित निकासी हेतु मॉक ड्रिल अभ्यास का सफल आयोजन किया गया।


इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में आमजन एवं संबंधित विभागों की तत्परता, समन्वय तथा प्रतिक्रिया क्षमताओं का मूल्यांकन एवं सुदृढ़ीकरण करना था।
इस मॉक ड्रिल में लोक निर्माण विभाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी थाना प्रभारी भटियात एवं पुलिस दल, अग्निशमन विभाग , होम गार्ड दल, आपदा मित्र योजना के 05 प्रशिक्षित स्वयंसेवकों तथा टास्क फोर्स के स्वयंसेवक सक्रिय रूप से शामिल हुए।


ड्रिल के दौरान भूस्खलन की आकस्मिक सूचना प्राप्त होते ही एस.डी.एम. भटियात पारस अग्रवाल द्वारा सभी विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। संबंधित टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं तथा क्षेत्र से नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान कर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया।


एस.डी.एम. भटियात ने मौके पर उपस्थित रहकर पूरे अभ्यास की निगरानी की तथा सभी विभागों के समन्वय की सराहना की। उन्होंने स्थानीय जनता को जागरूक रहने, आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्क रहकर प्रशासन का सहयोग करने का संदेश भी दिया।


कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विभागों के मध्य समीक्षा बैठक आयोजित कर ड्रिल के अनुभवों को साझा किया गया एवं भविष्य में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर करवाए जाएंगे उपलब्ध : आरएस बाली

एएम नाथ।  धर्मशाला /नगरोटा, 03 अगस्त :  पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक मंत्री आरएस बाली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से युवाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रभावितों से मिल कुशल क्षेम जाना : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के थुनाग में भारी बारिश व बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का लिया जायजा

थुनाग : मुख्यमंत्री ने इस दौरान बाढ़ प्रभावित थुनाग बाजार में भारी मलबे और कीचड़ की परवाह किए बिना पूरे बाजार का पैदल निरीक्षण किया और हर दुकान-मकान को हुई क्षति का जायजा लिया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत आयोजित होगी गतिविधियां –DC अपूर्व देवगन

अभियान के तहत 13 मुख्य कार्य बिंदुओं का होगा प्रभावी क्रियान्वयन 2 अक्टूबर को ग्राम सभा बैठकों में तंबाकू नियंत्रण गतिविधियां होंगी प्रस्ताव का हिस्सा तंबाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर वेंडिंग लाइसेंस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिवाली पर्व के चलते 28 अक्तूबर को वेतन और पेंशन सभी कर्मचारियों, पेंशनरों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, आउटसोर्स कर्मचारियों को कर दी जाएगी जारी : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ढली उप-नगर में विशेष रूप से सक्षम बच्चों के संस्थान के लिए 8.28 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित भवन का...
Translate »
error: Content is protected !!