आपदा प्रभावित परिवारों को वितरित करेंगे राहत राशि : कुलदीप सिंह पठानिया

by

विधानसभा अध्यक्ष ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढ़ार क्लस्टर के मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

‘संस्कृति–2025’ थीम पर धूमधाम से आयोजित हुआ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

बोले, 16 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन बगढ़ार–नगाली पेयजल योजना का लोकार्पण शीघ्र

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का चंबा प्रवास प्रस्तावित

एएम नाथ। चंबा (बनीखेत) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढ़ार के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।


संस्कृति–2025’ थीम पर आयोजित इस समारोह में विद्यालय क्लस्टर के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढ़ार, राजकीय माध्यमिक विद्यालय रंगड़ व खुंई तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगढ़ार के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-पाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्र स्तर पर 21वें स्थान से उठकर अब शीर्ष पाँच राज्यों में शामिल हुआ है।
विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह किसी भी शिक्षण संस्थान के शैक्षणिक और सह-पाठ्य उत्कृष्टता का प्रतीक होता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढ़ार प्रदेश में एक आदर्श विद्यालय के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।
उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा, विद्युत, सिंचाई–पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाया जा रहा है।


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 16 करोड़ रुपये की धनराशि से निर्माणाधीन बगढ़ार–नगाली पेयजल योजना का अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यह योजना वर्तमान में परीक्षण चरण (टेस्टिंग फेज) में है तथा इसका लोकार्पण दिसंबर या जनवरी माह में किया जाएगा। इस योजना से क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों के लोगों को सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में गत मानसून के दौरान जिले में आपदा से हुई क्षति का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शीघ्र चंबा का प्रवास करेंगे तथा राज्य सरकार द्वारा घोषित आपदा राहत पैकेज के अनुरूप प्रभावित परिवारों को राहत राशि वितरित करेंगे।


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बगढ़ार क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए 27 संपर्क मार्गों की कार्य योजना तैयार की गई है। इनमें से अधिकांश मार्गों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। कुछ संपर्क मार्गों की डीपीआर तैयार की जा रही हैं तथा कुछ संपर्क मार्गो के निर्माण को लेकर वन अनुमति से संबंधित कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं।


उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि खिरड़ी धार क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यालय प्रबंधन समिति की मांग पर खेल मैदान निर्माण के लिए एफसीए के अंतर्गत प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा विद्यालय को कबड्डी मैट उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए क्रमशः 21 हजार और 11 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की।


कुलदीप सिंह पठानिया ने इससे पहले समारोह का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यकारी प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक अनिल भारद्वाज, पुलिस उपाधीक्षक मयंक शर्मा, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, नरेंद्र चौधरी, स्थानीय पंचायत प्रधान व्यास देव सहित विद्यालय के विद्यार्थी, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रंगीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया – जानें क्या बोली पुलिस

राजस्थान के एक बाबा का वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी मच गई है। बाबा बालकनाथ नाम के बाबा का रंगीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया है। वीडियो में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर में सीढ़ियों से गिरकर एक व्यक्ति कि गई जान

एएम नाथ। हमीरपुर :   हमीरपुर जिला में थाना क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत टीकर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सीढ़ियों से गिरकर एक व्यक्ति कि जान चली गई है। हालांकि उपचार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 महीने में ₹19000 करोड़ कर्ज : 2030-31 तक उसका पेंशन पर होने वाला खर्च ₹19,728 करोड़ हो जाएगा

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश की विकास की गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से केंद्र सरकार पर निर्भर है। कर्ज के बोझ तले दबे हिमाचल प्रदेश में आने वाला वक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वैश्विक नेटवर्क को सुदृढ़ करने में भारत की अहम भूमिका : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने संविधान सदन से दिया वैश्विक संदेश CSPOC के 28वें सम्मेलन में पधारे 42 से अधिक राष्ट्रों के प्रतिनिधि एएम नाथ। नई दिल्ली : नई दिल्ली के संसद भवन...
Translate »
error: Content is protected !!