आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह रहे मुख्य अतिथि

by

एएम नाथ। चम्बा (डलहौज़ी) : युवा हॉस्टल डलहौज़ी में आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा “युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला राजस्व अधिकारी श्री विक्रमजीत सिंह रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य आपदाओं के दौरान समुदाय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों में स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें आपदा प्रबंधन में दक्ष बनाना है । प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव, अग्निशमन तथा आपात स्थिति में राहत कार्यों से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।


मुख्य अतिथि विक्रमजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आपदा मित्र समाज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन की सहायता कर आम जनों की जान और संपत्ति की रक्षा में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी सुमित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग 26 अक्तूबर से 1 नवंबर तक चलाया जाएगा, इस प्रशिक्षण वर्ग मे 41 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक दल द्वारा किया गया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबित इंतकाल सत्यापन के मामलों का किया जाएगा निपटारा : 01 व 02 दिसम्बर को पुनः इंतकाल दिवस -DC अपूर्व देवगन

चंबा 29 नवम्बर : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में सरकार द्वारा निर्धारित 01दिसम्बर व 02 दिसम्बर को पुनः इंतकाल दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंतकाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोई भी व्यक्ति घर बैठे जुड़ सकता है और सरकार के साथ बिजनेस करें : सत्ती

सत्ती ने महिला स्वयं सहायता समूहों को जेम पोर्टल से जुड़ने के लिए किया प्रेरित ऊना 3 मार्च: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज विश्राम गृह ऊना में जिला के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगरेप की कहानी गढ़ने के लिए महिला ने प्राइवेट पार्ट में डाला ब्लेड’, मुंबई पुलिस ने ऑटो चालक को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

गोरेगांव : मुंबई के गोरेगांव ईस्ट इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 20 वर्षीय लड़की ने अपने परिवार की डांट से बचने के लिए सामूहिक बलात्कार की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

1 रैली खर्च 50 से 60 लाख : अमृत महोत्सव के नाम पर भाजपा की चुनावी रैलियां, उड़ाए जा रहे करोड़ो : मुकेश अग्निहोत्री

ऊना में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री : जयराम सरकार अपने कार्यकाल में सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट ही करती रही है, जिसकी आंसरशीट बिल्कुल खाली है ऊना| विधानसभा चुनावों के लिए महज 60 दिन बचे है...
Translate »
error: Content is protected !!