आपसी सहमति से निपटेंगे लंबित मामले : एकांश कपिल 21 से 23 अगस्त तक सर्वोच्च न्यायालय में लगेंगी विशेष लोक अदालतें

by

31 जुलाई तक आवेदन कर विशेष लोक अदालत में शामिल करा सकते हैं मामला

एएम नाथ। चम्बा :  सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एकांश कपिल ने बताया कि आम लोगों को सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह-2026 आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत लंबित मामलों का निपटारा आपसी सहमति, संवाद और मध्यस्थता के माध्यम से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालतों का आयोजन होगा। इसके लिए 21 अप्रैल 2026 से ही राज्य, जिला, तालुका और उच्च न्यायालय स्तर पर स्थापित मध्यस्थता केंद्रों में सुलह एवं मध्यस्थता बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ पक्षकारों के बीच सहमति बनाने में सहयोग कर रहे हैं। पक्षकार व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल माध्यम से भी इसमें भाग ले सकते हैं।
एकांश कपिल ने अधिवक्ताओं और संबंधित पक्षकारों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने बताया कि इच्छुक पक्षकार सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरकर अपने मामले को विशेष लोक अदालत में शामिल कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। किसी भी सहायता के लिए समाधान समारोह के वन स्टॉप सेंटर अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मनरेगा को समाप्त करना ग़रीबों के हितों के साथ कुठाराघात और अन्याय…चिट्टा तस्करों की सम्पत्ति को छः महीने में पूरी तरह नष्ट किया जाएगा

एएम नाथ।  इंदौरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ज़िला कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इंदौरा उत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की।  चिट्टा मुक्त हिमाचल थीम से आयोजित इस...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

इंदिरा गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री दरबारा सिंह के सामने रखी थी शर्त : इंदिरा गांधी को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन ने कपूरी में चांदी की पकड़ाई थी कस्सी

चंडीगढ़ : सतलुज-यमुना लिंक मामले में आप के नेता एवं प्रवक्ता मालिवंदर सिंह कंग ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और दरबारा सिंह पर पंजाब के पानी से समझौते के आरोप लगाए हैं। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे प्रोफेसर चंद्र कुमार

एएम नाथ। चंबा : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार मुख्य अतिथि होंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्थानीय व पारंपरिक उत्पादों की मार्केटिंग के लिए उठाए जाए और अधिक प्रभावी कदम- DC अपूर्व देवगन

शहरी आजीविका मिशन के तहत पांच दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम संपन्न एएम नाथ । चंबा, 31 दिसंबर : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित किए गए चंबा के स्थानीय...
Translate »
error: Content is protected !!