आपादा के समय हर विभाग की भूमिका अहम , विभाग अपनी भूमिका को ध्यान में रख करें त्वरित कार्रवाई: डॉ. निपुण जिंदल

by

धर्मशाला, 22 जून। आपादा के समय हर विभाग की भूमिका अहम है तथा अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए प्रत्येक विभाग को ऐसे समय में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) द्वारा आपदा प्रबंधन पर आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह शब्द कहे। कार्यशाला के समापन पर उपायुक्त ने प्रतिभागियों से बातचीत कर प्रशिक्षण के दौरान उनके अनुभवों को जाना।
उन्होंने संबंधित विभागों के भीतर व्यक्तियों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आपदा के दौरान विभागों में तालमेल बढ़ाने के लिए अंतर विभागीय समन्वय पर बल देने की बात कही। उन्होंनेे बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभागियों को बाढ़, आग, भूकंप, सड़क दुर्घटनाओं और रासायनिक खतरों सहित प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक कौशल से लैस करने पर प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नियमित अंतराल में आयोजित कराने की बात कही।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला में पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), गृह रक्षक, राजस्व, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, रेड क्रॉस सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिनमें प्रदेश के छः जिलों कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा और चंबा के लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
जिला कांगड़ा के धर्मशाला में तीन दिनों तक चलने वाली इस क्षेत्रीय कार्यशाला में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान की सहायक प्रोफेसर डॉ. सुषमा गुलेरिया तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की डॉ. हरकंचल ने प्रतिभागियों को रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रशिक्षण दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

एएम नाथ । शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के समस्त प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि, और खुशहाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय माध्यमिक विद्यालय लक्कड़मंडी में किया गया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन : चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी

बाल मजदूरी व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा संवेदनशील जानकारी के संबंध में सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखने का दिया गया आश्वासन एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा मंगलवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता हिमाचली खिलाड़ियों से मिले जयराम ठाकुर, ली सेल्फी

एएम नाथ । धर्मशाला, 26 नवंबर :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली से कांगड़ा यात्रा के दौरान हिमाचल प्रदेश महिला कबड्डी वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा रही हिमाचल की बेटियों पुष्पा राणा,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जानें कौन है बच्चे का पिता? अतीक अहमद की बेवा बीवी शाइस्ता परवीन हुईं प्रेग्नेंट : चेले ने पीठ पर घोंपा छुरा

नई दिल्ली।  सोशल मीडिया पर अतीक अहमद की फरार बीबी शाइस्ता परवीन और गुड्‌डू मुस्लिम टॉप ट्रेंड में है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि ओडिशा के अंगोल जिले से...
Translate »
error: Content is protected !!