आम लोगों को उदारता से ऋण आवंटित करें बैंक अधिकारी जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक में एडीसी ने दिए निर्देश

by

हमीरपुर 14 दिसंबर। एडीसी मनेश यादव ने वीरवार को यहां हमीर भवन में जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक और नाबार्ड की एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर स्कीम की कार्यशाला की अध्यक्षता की तथा जिला के बैंक अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक में गत 30 सितंबर को समाप्त हुई वर्तमान वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान तिमाही में इनकी प्रगति को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
एडीसी ने कहा कि जिला में दूसरी तिमाही में सभी बैंकों की जमा राशि 13974.82 करोड़ रुपये रही। सभी बैंकों के इस तिमाही के अंत तक 3381.28 करोड़ रुपये के ऋण थे तथा ऋण-जमा अनुपात 24.20 प्रतिशत रहा।
उन्होंने कहा कि जिला में बैंकों के ऋण-जमा अनुपात यानि सीडी रेशो में अभी भी काफी सुधार की संभावनाएं हैं। सीडी रेशो में सुधार के लिए सभी बैंक अधिकारी लोगों को अधिक से अधिक ऋण आवंटित करने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न सब्सिडी योजनाओं के लिए ऋण आवंटन में बिलकुल भी देरी नहीं होनी चाहिए। इन योजनाओं के लाभार्थियों को उदारता से ऋण दिए जाने चाहिए। जिला में ऋण आवंटन के संबंध में बैंक अधिकारियों को आ रही विभिन्न समस्याओं पर भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई। इसके अलावा किसान क्रेेडिट कार्ड और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा भी की गई। एडीसी ने कहा कि आम लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए तथा इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए।
नाबार्ड की एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर स्कीम की कार्यशाला में एडीसी ने बैंक अधिकारियों के साथ-साथ कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे इन योजनाओं की जानकारी आम किसानों तक पहुंचाएं और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर एडीसी ने नाबार्ड के क्रेडिट प्लान का विमोचन भी किया। बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक लक्ष्मी नारायण मित्तल ने दूसरी तिमाही की उपलब्धियों और विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। नाबार्ड के डीडीएम सतपाल चौधरी ने नाबार्ड से संबंधित योजनाओं की ताजा स्थिति से अवगत करवाया। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय के अधिकारी आशीष सांगड़ा, पीएनबी आरसेटी की निदेशक इंदिरा नेगी, विभिन्न बैंकों और सरकारी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुंडखर स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

भोरंज 25 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों की नापाक हरकत : भारत विरोधी नारे के साथ निकाला कार रैली

कनाडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों ने नापाक हरकत दिखाते हुए प्रदर्शन किया, जिसने राजनीतिक माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है। खालिस्तान समर्थकों ने ‘खालिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर दिन में सपने देखना छोड़ दें, वर्तमान कांग्रेस सरकार भगवान के आशीर्वाद से 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ । बिलासपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि आम परिवार का व्यक्ति जब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचता है, तब वह हथियार नहीं डालता, योद्धा की तरह लड़ता है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक स्वर्ण व दो रजत : हिमाचल को ईटी गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स-2023 में, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डिजिटल टेक्नोलॉजी और गवर्नेंस विभाग के प्रयासों की सराहना की

शिमला : हिमाचल ने ईटी गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स-2023 में तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी पहचान बनाई है। विभिन्न श्रेणियों में राज्य द्वारा की गई अनुकरणीय पहल...
Translate »
error: Content is protected !!