आयुर्वेदिक चिकित्सकों को दिया पैरा सर्जिकल तकनीक का प्रशिक्षण

by
रोहित जसवाल।  हमीरपुर 05 दिसंबर। आयुर्वेद चिकित्सकों को शल्य चिकित्सा की पैरा सर्जिकल तकनीक में पारंगत करने के लिए जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वीरवार को संपन्न हो गया।
इस शिविर में राजीव गांधी आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. गौरव परमार ने जिला के 55 आयुर्वेदिक चिकित्सकों को पैरा सर्जिकल तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृजनंदन शर्मा ने बताया कि आयुष विभाग के निदेशक डॉ. निपुण जिंदल के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर के आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा उन्हें शल्य चिकित्सा की पैरा सर्जिकल तकनीक में पारंगत किया जा रहा है। डॉ. बृजनंदन शर्मा ने बताया कि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ज़िला के विभिन्न भागों से आए चिकित्सकों ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि इससे आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकेंगी तथा रोगियों को मर्म चिकित्सा, अग्नि कर्म और अन्य चिकित्सा तकनीकों का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. दलीप ठाकुर, पपरोला कालेज से डॉ. गौरव शर्मा और अन्य चिकित्सक भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में मतदाता सूचियों को अपडेट करने को विशेष अभियान 9-10 नवंबर को होगा : वोटर लिस्ट को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने का काम

रोहित भदसाली ऊना, 6 नवंबर. ऊना जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण-2025 कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 9 और 10 नवंबर...
article-image
पंजाब

भाखड़ा बांध के फ्लड गेट से छोड़ा गया 45 हजार क्यूसिक पानी : खतरे की कोई भी आशंका नहीं

रूपनगर। भाखड़ा बांध से फ्लड गेट खोलने से मंगलवार को मात्र 45 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया। इसमें से आधा ही दरिया में आएगा। बाकी आधा पानी नहर में छोड़ा जाएगा। लोगों को घबराने...
article-image
पंजाब

राज्य स्तसमारोह में भाषा विभाग द्वारा डॉ. जेबी सेखों प्रिंसिपल तेजा सिंह अवार्ड से सम्मानित

गढ़शंकर, 5 नवम्बर: भाषा विभाग पंजाब द्वारा मातृभाषा पंजाबी को बढ़ावा देने के लिए मनाए जाने वाले पंजाबी माह का उद्घाटन समारोह भाषा भवन पटियाला में आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
article-image
पंजाब

होशियारपुर प्रशासन का कदम: 31 सरकारी स्कूलों व आंगनवाड़ियों में फागिंग कर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित

– मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम को ध्यान में रखकर की गई कार्रवाई – समाज-प्रशासन साझेदारी से बच्चों को मिलेगा सुरक्षित माहौल – स्कूलों और आंगनवाड़ियों में करवाई गई फागिंग, विद्यार्थियों की...
Translate »
error: Content is protected !!