आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा धनवंतरी महाराज का प्रकाश पर्व उत्साह से मनाया 

by
गढ़शंकर, 15 दिसम्बर: आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा धनवंतरी महाराज का प्रकाश पर्व उत्साह से मनाया गया। इस मौके रक्तदान कैंप भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अगवाई वैद्य जोगिंदर सिंह संरक्षक ने की तथा अध्यक्षता वैद्य हरभज सिंह मेहमी ने की। इस दौरान लगाई देसी जड़ी बूटियों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही जिसमें वैद्य  अजमेर सिंह, वैद्य रामलाल, वैद्य  मनप्रीत सूद, वैद्य निर्मल ने सेवा निभाई। वैद्य हरभज मेहमी ने अपनी मांगों संबंधी जानकारी देते डिप्टी स्पीकर विधानसभा पंजाब जय कृष्ण सिंह रौड़ी को ज्ञापन सौंपते वैद्य समाज को दरपेश मुश्किलों वारे बताया। डिप्टी स्पीकर रौड़ी  ने समस्याओं के शीघ्र हल का आश्वासन दिया और मैडिकल डिस्पेंसरी के लिए शीघ्र 10 लाख रुपए की ग्रांट जारी करने की बात की तथा स्वास्थ्य मंत्री से बैठक करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके भाई कन्हैया चैरिटेबल ब्लड सेंटर होशियारपुर द्वारा रक्तदान कैंप लगाया गया जिसमें 50 यूनिट रक्तदान हुआ। मंच संचालन वैद्य हरभजन  सिंह महासचिव ने किया। वैद्य हरभज मेहमी ने पहुंची शख्सियतों का धन्यवाद किया तथा डिप्टी स्पीकर रौड़ी को सम्मानित किया। इस मौके पर वैद्य जोगिंदर सिंह संरक्षक,  वैद्य हरभज सिंह मेहमी अध्यक्ष, महेंद्र पाल, रामलाल कटारिया, कश्मीर सिंह, कुलदीप सिंह, ओंकार सिंह, साबर अली, सुरेश बिज, कृष्ण बद्धन, अश्विनी कुमार, बलविंदर सिंह, जोगिंदर पाल, नरेश कुमार, रौनकी राम, अनु विज, किरण बाला, सर्वजीत सिंह, बलजीत सिंह सहित अन्य वैद्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वोटर सूचियों संबंधी एतराज, 22 सितंबर तक लिए जाएंगे : माहिलपुर के 13 वार्डों में, होशियारपुर के वार्ड नंबर 6,7 व 27 में, हरियाना के वार्ड नंबर 11वार्डों उड़मुड़ के वार्ड नंबर 8 में उप चुनाव नवंबर माह के पहले पखवाड़े में होंगे

6 अक्टूबर तक होगा एतराजों का निपटारा,जिले में नवंबर के पहले पखवाड़े होंगे अलग-अलग चुनाव होशियारपुर, 15 सितंबर: राज्य चुनाव आयोग पंजाब, चंडीगढ़ की हिदायतों के अनुसार जिला होशियारपुर में नगर पंचायत माहिलपुर के...
article-image
पंजाब

जिले में चल रही हैं 341 योग कक्षाएं, रोजाना 15 हजार से ज्यादा लोग ले रहे हैं भाग: DC आशिका जैन

होशियारपुर, 21 जून :  11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन ग्राउंड, होशियारपुर में ‘सी.एम. दी योगशाला’ के अंतर्गत भव्य जिला स्तरीय समागम आयोजित किया गया। समागम में विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने मुख्यातिथि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1.440 किलो चांदी का छत्र मां चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के श्रद्धालु ने चढ़ाया

चिंतपूर्णी : प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को पंजाब के एक श्रद्धालु ने 1 किलो 440 ग्राम चांदी का भव्य छत्र अर्पित किया है। इस छत्र की अनुमानित कीमत 1.40 लाख...
article-image
पंजाब

64 लाख 68 हजार 500 रुपए का मुआवजा बाढ़ प्रभावित लोगों को अभी तक दिया जा चुका : कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने राजस्व व कृषि विभाग को खेतों में बाढ़ का पानी के उतरने के साथ ही विशेष गिरदावरी की दी हिदायत फसलों के हुए नुकसान के मुआवजे के लिए युद्ध स्तर पर...
Translate »
error: Content is protected !!