आरकेएस के तहत आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च होंगे 5 लाख रूपये

by

आरकेएस के तहत आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च होंगे 5 लाख रूपये,   आरकेएस के लिए एक-एक लाख देंगे विधायक देहरा और ज्वालामुखी

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा :  रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के तहत आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा में चालू वित्त वर्ष में 5 लाख रूपये से अधिक राशि स्वास्थ्य सुविधाओं पर व्यय की जाएगी। इसके अलावा देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर और विधायक ज्वालामुखी संजय रतन भी आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा की रोगी कल्याण समिति के लिए प्रतिवर्ष एक-एक लाख रूपये देंगे। आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय विधायक कमलेश ठाकुर ने यह जानकारी दी। बैठक में विधायक ज्वालामुखी संजय रतन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कमलेश ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को मुफ्त ईलाज और मुफ्त दवाई उपलब्ध करवाने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को सुदृढ़ कर सभी प्रकार की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अस्पताल में आरकेएस के माध्यम से ऑक्सीजन सिलेंडर लिया जाएगा। आउटसोर्स से संबंधित डेटा एंट्री ऑपरेटर को रोगी कल्याण समिति के अतिरिक्त कार्य के लिए जनवरी 2025 से प्रति महीना 2000 से बढ़ाकर 4000 देने की स्वीकृति दी।
रोगी कल्याण समिति के फंड से पेशेंट वार्ड में पर्दे लगाने की अनुमति मीटिंग में दी गई। वर्ष 2023-24 में आयुर्वेदिक हॉस्पिटल देहरा की कुल ओपीडी 23 हजार 351 और आईपीडी 1751 रही। वहीं पंचकर्मा की ओपीडी 795 और आईपीडी 972 रही। इस दौरान रोगी कल्याण समिति के माध्यम से 4 लाख 70 हजार 814 रूपये स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए व्यय किए गए। इस दौरान एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया, अधिशासी अधिकारी जल शक्ति विभाग अनीश ठाकुर, बीडीओ देहरा मुकेश कुमार, एसडीएएमओ देहरा डॉ. अरुण कुमार, कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया, पुष्पेंद्र, इंद्रजीत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: ग्रामीण आजीविका मिशन में 85 पदों की भर्ती पर रोक

चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 41 ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधकों और 44 क्लस्टर समन्वयकों की भर्ती प्रक्रिया पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। अदालत ने...
article-image
पंजाब

4 अवैध पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद : 5 गिरफ्तार

जालंधर :   सिटी पुलिस द्वारा 3 अलग अलग मामलों में 4 अवैध हथियारों और 10 जिंदा कारतूस के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दाना मंडी जालंधर...
article-image
पंजाब

महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय ढोलवाहा में रोजगार मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया : रमनदीप कौर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी होशियारपुर श्रीमती रमनदीप कौर ने बताया कि जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो/मॉडल करियर सेंटर होशियारपुर द्वारा महाराणा प्रताप सरकारी कॉलेज ढोलवाहा में रोजगार...
Translate »
error: Content is protected !!