आरोग्य रहने के लिए योग को बनाए जीवन का हिस्सा- कुलदीप सिंह पठानिया

by

चंबा, 21 जून : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुंता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष विभाग द्वारा आयोजित योग शिविर में शिरकत की।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल के बच्चों और शिविर में उपस्थित लोगों के साथ लगभग एक घण्टे तक विभिन्न योग क्रियाएँ तथा आसान किये।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित बच्चों और लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग की उत्पत्ति भारतवर्ष से ही हुई तथा योग के रूप में भारत ने पूरी दुनिया को निरोग रहने का एक नायाब तोहफा दिया है।
उन्होंने कहा कि योग मनुष्य की मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है एवं योग के नियमित अभ्यास से इंसान की जीवन शैली में उल्लेखनीय रूप से निखार आता है। उन्होंने कहा कि योग सही तरीके से जीने का विज्ञान है और इसे हर आदमी को दैनिक जीवन में शमिल करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अन्य चिकित्सा पद्धतियों के अतिरिक्त योग का अपना विशेष महत्व रहा है और अब बड़े- बड़े चिकित्सा संस्थानों ने भी योग अपनाया है। उन्होंने कहा कि आरोग्य रहने के लिये हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिये और आज हम सभी प्रतिदिन योगाभ्यास करने का संकल्प यहां से लेकर जाना चाहिये।
इससे पूर्व, विधानसभा अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर योगा शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष को शाॅल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
सिहुंता के अलावा चुवाड़ी और अन्य 10 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में योग शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल, खंड आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ सुमन, उपाध्यक्ष ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी कृष्ण चंद चेला, प्रधान एवं उपप्रधान, स्कूल के प्रधानाचार्य पवन कुमार और डॉ केशव राणा, डॉ अभिषेक शर्मा, अक्षय चंदेल, अनमोल सहित स्कूल के विद्यार्थी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में लागू होगी ढाबा नीति … निगम प्रबंधन तय करेगा खाने के रेट

शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब ढाबा नीति लागू होगी। इस नीति के तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें ब्रेकफॉस्ट, लंच और डिनर के समय कहां-कहां रुकेंगी, इसके लिए ढाबों का चयन होगा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

125 यूनिट निशुल्क बिजली को बंद नहीं किया गया और 300 यूनिट निशुल्क बिजली गरीबों को देंगे : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला  : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में 125 यूनिट निशुल्क बिजली को बंद नहीं किया गया और 300 यूनिट निशुल्क बिजली गरीबों को देंगे।  अभी तक केवल लाखों रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फिजिकल टेस्ट देने के लिए दूसरे दिन आए 473 अभ्यर्थी : मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन

मंडी, 21 दिसम्बर। मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन जिला मंडी ज़िला के 473 अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में भाग लिया। दूसरे दिन मंडी जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आवारा कुत्तों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्‍वागतयोग्‍य : विजय गोयल

नई दिल्ली :  पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने सुप्रीम कोर्ट की उस हालिया टिप्पणी का स्वागत किया है, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि आवारा कुत्तों को सड़कों, कॉलोनियों या सार्वजनिक स्थलों...
Translate »
error: Content is protected !!