आर्थिक सहायता के 9 लाख के चैक : सत्ती ने 30 लाभार्थियों को दिए मुख्यमंत्री राहत कोष से

by

ऊना : 22 जुलाई – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज रक्कड़ काॅलोनी स्थित विद्युत विभाग के विश्राम गृह में 30 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 9 लाख राशि के चैक वितरित किए।
इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जरुरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, तो वहीं कल्याण विभाग सहित अन्य विभाग भी अनेकों कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
सत्ती ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का आर्थिक लाभ सीधा अंतिम छोर पर बैठे निर्धन तबके तक पहुंचे, इसके लिए सीधे लाभार्थी के बैंक खातों के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वृद्धजनों के लिए सामाजिक सुरक्षा पैंशन में वृद्धि के साथ-साथ पात्रता के लिए आयुसीमा को भी कम किया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत पहंुचाई जा सके।
इस अवसर पर नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा की अध्यक्षा अंजु बाला, किसान मोर्चा के महासचिव नवदीप कुमार, नप ऊना की पार्षद ममता कश्यप, बहडाला के प्रधान रमेश चंद, अबादा बराना के प्रधान स्वर्णी देवी, हरमेश प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी की दुर्दशा नहीं आलाकमान की इमेज है सरकार की प्राथमिकता : जयराम ठाकुर

हर दिन हास्यास्पद फैसले करवा रहे हैं प्रदेश की सरकार की फजीहत ,  टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में बोले नेता प्रतिपक्ष युवाओं पर है विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजुकी मोटर्स ने किया 113 आईटीआई डिप्लोमाधारकों का चयन : कैंपस इंटरव्यू में 2017 से 2023 तक के पास कुल 132 अभ्यार्थियों ने भाग लिया

हमीरपुर 07 अक्तूबर। गुजरात के हसंलपुर में स्थित सुजुकी मोटर्स के प्लांट की ओर से शनिवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दाड़ी धुम्मू शाह मेला 08 से 15 अप्रैल तक, भव्य एवं आकर्षक होगा आयोजन: मोहित रत्न

एसडीएम ने धुम्मू शाह मेला-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता की एएम नाथ: धर्मशाला, 28 मार्च: उप मंडल अधिकारी (नागरिक) धर्मशाला एवं मेला अधिकारी मोहित रत्न की अध्यक्षता में धुम्मू शाह मेला-2026...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने श्री कृष्ण गौशाला सुनपुर धार बग्गी का किया दौरा*

गौशाला के सुधार कार्यों के लिए 2 लाख रुपए वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की एएम नाथ। बैजनाथ, 10 अक्टूबर  : विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने श्री कृष्ण गौशाला सुनपुर धार बग्गी का दौरा...
Translate »
error: Content is protected !!