आर्यन कला मंच के कलाकारों ने चुवाड़ी व लाहड़ू में किया सरकारी योजनाओं का प्रचार

by

प्रदेश सरकार की अनुसूचित जाति से संबंधित योजनाओं बारे दी जानकारी, नशे के दुष्प्रभावों बारे भी किया लोगों को जागरूक

एएम नाथ। चम्बा :  प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए विशेष प्रचार अभियान के तहत आर्यन कला मंच के कलाकारों द्वारा भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुवाड़ी तथा लाहड़ू में गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार किया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा प्रदेश सरकार की जनहित में चलाई जा रही अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के अलावा नशे के दुष्प्रभावों बारे भी लोगों को जागरूक किया।


नाट्य दल के कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति विकास निगम के माध्यम से अनुसूचित जाति के लोगों को स्वरोजगार स्थापित करने तथा शिक्षा ग्रहण करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने बताया कि उच्च लागत सावधि ऋण योजना के तहत हिमाचल के स्थाई निवासी अनुसूचित जाति से संबंधित व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपए तक है को अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए आठ प्रतिशत की ब्याज दर पर 50 लाख रुपए तक की ऋण सुविधा उपलब्ध है। हिम स्वावलंबन योजना के तहत 2 लाख 50 हजार रुपए तक की वार्षिक आय वाले अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के लिए 8% ब्याज दर पर 3 से 5 लाख रुपए तक की ऋण सुविधा उपलब्ध है जिसमें 50 हजार रुपए तक की सब्सिडी का भी प्रावधान है। इसी प्रकार माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस के अंतर्गत 6.5% की ब्याज दर से 1 लाख 40 हजार रुपए तक की ऋण सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त शिक्षा ऋण योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति से संबंधित हिमाचली व्यक्तियों के लिए जिनकी आय 3 लाख रुपए तक है को 6.5% की ब्याज दर पर 40 लाख रुपए तक की ऋण सुविधा उपलब्ध है।


नाट्य दल के कलाकारों ने सफाई कर्मचारियों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उच्च लागत ऋण योजना, लघु ऋण योजना, माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस, महिला समृद्धि योजना तथा शिक्षा ऋण योजना के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

8 दिन तक किया गैंग रेप : स्कूल से घर जा रही नाबालिग को किडनैप

लुधियाना : लुधियाना में एक नाबालिग लड़की से गैंग रेप का मामला सामने आया है. एक 15 वर्षीय लड़की घरेलू विवाद के कारण अपने परिवार से भाग गई। जब वह लुधियाना (लुधियाना न्यूज) के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 की उम्र में कम एज के लड़को को डेट करती है महिला : हैरान करने वाला बताया कारण

नई दिल्ली  : कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। प्यार जाति, धर्म, समुदाय, अमीर-गरीब का भेद न देखता है और न ही समझता है। लेकिन आज का प्यार अब उम्र और लिंग का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने किया मॉडल स्कूल समूरकलां का निरीक्षण

ऊना  – उपायुक्त राघव शर्मा ने आज राजकीय मॉडल स्कूल समूर कलां का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में बच्चों एवं अध्यापकों के स्वस्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल में अपने जा रहे कोविड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फायरिंग – महिला के घर गांव महितावपुर में कल देर रात फायरिंग : पुलिस ने 6 खोल किए बरामद..सात दिन में गढ़शंकर में तीसरी फायरिंग की घटना

गढ़शंकर l गांव महितावपुर में एक महिला के घर पर कल देर रात फायरिंग की गई। जिसका देर शाम को तब पता चला जब बच्चे कारतूसों के खोल लेकर घूमते दिखे तो पंचायत ने...
Translate »
error: Content is protected !!