इंडियन ऑयल ऊना द्वारा सरकारी हाई स्कूल रोड़माजरा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

by

गढ़शंकर।  पूरे देश में “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम के तहत मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह  2025 के कार्यक्रम मुताबिक इंडियन ऑयल के उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स (उ.क्षे.पा.) ऊना द्वारा सरकारी सरकारी हाई स्कूल रोड़मजारा, गढ़शंकर में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के मूल्यों को बढ़ावा देना है।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के कार्यक्रम के दौरान 60 विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। जिसमें उन्होंने ईमानदारी और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करते हुए सतर्कता और पारदर्शिता पर सुंदर चित्र बनाए।
कार्यक्रम में  स्कूल इंचार्ज ज्योति शर्मा  की उपस्थिति रही। जिन्होंने विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के इस प्रयास की सराहना की। अंचित गुप्ता प्रचालन प्रबंधक, उ.क्षे.पा. ऊना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सत्यनिष्ठा को अपने जीवन का मार्गदर्शक सिद्धांत बनाना ही सच्ची देशभक्ति है।
फोटो :  अंचित गुप्ता प्रचालन प्रबंधक, उ.क्षे.पा. ऊना,  स्कूल इंचार्ज ज्योति शर्मा व अन्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विधार्थियों को

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज : सरकारी जंगल में से खैर नामक लक्कड़ की अवैध कटाई

राकेश शर्मा । तलवाड़ा : कस्बे की पुलिस ने सरकारी जंगल में से खैर की लक्कड़ की अवैध कटाई करने पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी तलवाड़ा हरजिंदर सिंह...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी खिलाफ वामपंथियों ने सरकार का पुतला फूंका 

गढ़शंकर, 6 सितंबर: आज सीपीआई (एम) द्वारा बाबा गुरदित सिंह पार्क के पास आनंदपुर साहिब चौक में पेट्रोल पर 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी, 61 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी को लेकर जोरदार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर-पांगी में बच्चों के लिए बड़ी सौगात : विधायक डॉ. जनक राज के प्रयासों से शुरू होगी OT और स्पीच थेरेपी

एएम नाथ । चम्बा :  भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. जनक राज के सतत प्रयासों से क्षेत्र के बच्चों को एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिलने जा रही है। विधायक की मांग पर...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने फैप्रो के हाईजैनिक व साइंटिफिक गुढ़-शक्कर यूनिट का किया उद्घाटन : किसान अपनी उपज की प्रोसेसिंग कर कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा : कोमल मित्तल

किसानों को ग्रुपों, सोसायटियां बना कर कृषि करने के लिए किया प्रेरित होशियारपुर : 27 मार्च: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि किसान अपनी उपज को प्रोसेसिंग के माध्यम से बाजार में बेच...
Translate »
error: Content is protected !!