इंडो–यूएस ट्रेड डील पर युवा कांग्रेस के सवाल, 16 मार्च को संसद घेराव का ऐलान

by

एएम नाथ । शिमला :  केंद्र सरकार द्वारा की गई इंडो–यूएस ट्रेड डील को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने प्रेस वार्ता  दौरान कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था, कृषि क्षेत्र तथा लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के लिए नुकसानदायक बताया।

छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरदीप सिंह पुरी और अनिल अंबानी के नाम कथित तौर पर एप्सटीन फाइल में सामने आए हैं, उसके बाद ही केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ यह इंडो–यूएस ट्रेड डील की गई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की पारदर्शिता पर भी कई सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने कहा कि इस डील के अनेक दुष्प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेंगे। विशेष रूप से इसका असर भारत के कृषि उत्पादों पर पड़ेगा, जिससे किसानों को अपने उत्पाद बहुत कम दामों पर बेचने पड़ेंगे। साथ ही अमेरिकी कंपनियों को भारतीय बाजार में खुली पहुंच मिल जाएगी, जिससे देश के लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों पर संकट खड़ा हो जाएगा और उनके बंद होने का खतरा बढ़ जाएगा। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शुभ्रा जिंटा ने कहा कि इस डील के तहत भारत को अपने उत्पादों पर लगभग 18 प्रतिशत टैरिफ देना पड़ेगा, जबकि अमेरिका अपने उत्पादों को भारत में शून्य टैरिफ के साथ भेज सकेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह डील पूरी तरह से एकतरफा है और इससे अमेरिका के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, जबकि भारत के उद्योग और किसान नुकसान उठाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा कि इन मांगो को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने पहले भी एआई समिट में धरना प्रदर्शन कर चुकी है और आने वाले 16 मार्च को दिल्ली में विशाल धरना प्रदर्शन कर संसद घेराव करने जा रही है । अंत में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की कि इस गलत तरीके से की गई इंडो–यूएस ट्रेड डील को जल्द से जल्द रद्द किया जाए, ताकि देश की अर्थव्यवस्था, किसानों और छोटे उद्योगों को होने वाले संभावित नुकसान से बचाया जा सके।

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ रणजीत वर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा देश के 140 करोड़ लोगों का डेटा अमेरिका के साथ साझा किया गया है, जो देश की सुरक्षा और निजता के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि चीन जैसे देश कभी भी अपना डेटा इस प्रकार साझा नहीं करते, लेकिन भारत सरकार ने इस मामले में देशहित की अनदेखी की है। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव रंजीत वर्मा ने कहा कि इस डील के दुष्प्रभाव अब सामने आने भी शुरू हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने रूस और ईरान से सस्ते दामों पर तेल लेने के बजाय अमेरिका से अधिक कीमत पर उनकी शर्तों के अनुसार तेल खरीदना शुरू कर दिया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फैड़रेशन ऑफ यूटी इम्पलाईज एण्ड वर्करज चण्डीगढ़ द्वारा 7 जुलाई की कन्वैंशन की तैयारी में गेट मीटिंगें जारी

पुनीत महाजन : चण्डीगढ़ ।  फैड़रेशन ऑफ यूटी इम्पलाईज एण्ड वर्करज चण्डीगढ़ द्वारा 7 जुलाई 2026 की कन्वेंशन की तैयारी के संबंध में आज बागवानी बूथ सेक्टर 8 तथा बिजली दफ्तर सैक्टर 18 में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला को बुरी तरह पीटा,बेड़ियों में बांधा-जंजीर को लगाया ताला

एएम नाथ। करसोग: हिमाचल के मंडी जिला के करसोग में एक महिला को बेड़ियों में बांधने का वीडियो सामने आया है। महिला की बुरी तरह से पिटाई के बाद,उसके पांव में बेड़ियां लगाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप तहसील धरवाला कार्यालय का किराया न मिलने पर मालिक ने जड़ा ताला

एएम नाथ। चम्बा : तीन वर्षों से नहीं मिला उप तहसील धरवाला कार्यालय का किराया तो मकान मालिक ने जड़ दिया ताला। मकान मालिक का कहना है कि कई बार जिला प्रशाशन और नायब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वेंटिलेटर पर ब्रेन-डेड पति : पत्नी ने मांगी मां बनने की इजाजत : हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

केरल हाईकोर्ट ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश पारित करते हुए एक अस्पताल को निर्देश दिया है कि वह ‘ब्रेन-डेड’ यानी दिमागी तौर पर मृत घोषित किए जा चुके एक व्यक्ति के...
Translate »
error: Content is protected !!