इनोवा कार सौली खड्ड पुल से नीचे जा गिरी : एक युवक और दो युवतियां घायल , तीनों पंजाब के रहने वाले

by

मंडी : कुल्लू-मनाली से पंजाब की तरफ जा रही इनोवा कार (पीबी 11 सीए 9494) रविवार सुबह छह बजे अनियंत्रित होकर मंडी शहर के साथ लगती सौली खड्ड पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के समय कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सभी पंजाब के रहने वाले हैं और कुल्लू-मनाली से पंजाब की तरफ लौट रहे थे।
हादसे का पता लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रभाव से सभी को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। यहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है और सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। एक युवती की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है जबकि अन्यों को भी फ्रेक्चर हुआ है। तीनों पंजाब में कहां के रहने वाले हैं इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इनके बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही है। एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों का जोनल अस्पताल मंडी में उपचार जारी है। सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विनय कुमार सर्वसम्मति से चुने गए विधानसभा के उपाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

एएम नाथ। धर्मशाला :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने विनय कुमार को सर्वसम्मति से विधान सभा का उपाध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश...
article-image
पंजाब

नहर के साथ कच्ची पटरी को पक्का करने की मांग  : गांव ऐमा मुगलां से स्कूल तक करीब एक किलोमीटर का टुकड़ा

गढ़शंकर, 7 अगस्त : गढ़शंकर के गांव फतेहपुर खुर्द में सीनियर सेकेंडरी स्कूल होने के चलते विद्यार्थी रायपुर गुज्जरां, कितना, जीवनपुर गुज्जरां, ऐमा मुगलां व अन्य आसपास के गांवों से पढ़ने के लिए आते...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने लिया ब्यास दरिया गाइडबन व धुस्सी बांध की सुरक्षा का जायजा

राहत शिविरों में प्रभावित लोगों के लिए हर जरूरी सुविधा उपलब्ध: आशिका जैन होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ श्री हरगोबिंदपुर को जाने वाले ब्यास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाएं बोलीं…हमारी चिंता करने, तत्परता से मदद के लिए सीएम का आभार : हेलीकॉप्टर से 2 गर्भवती महिलाओं को किया गया एयरलिफ्ट, सुक्खू सरकार ने आपदा पीड़ितों को उपलब्ध कराई हेली सेवा,

मंडी : संकटग्रस्त लोगों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण और मानवीय सहायता के एक उल्लेखनीय उदाहरण में, सरकार ने शनिवार को बाली चौकी उपमंडल के आपदाग्रस्त क्षेत्र खोलानाला की दो गर्भवती महिलाओं रेश्मा और बोलमां...
Translate »
error: Content is protected !!