इलाके को नशे की दलदल से निकालने की मांग विधायक रोड़ी तथा पुलिस को दिया मांग पत्र

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर हलके के गांव देनोवाल खुर्द,दारापुर, डोगरपुर, डेरो, इब्राहिमपुर, बगवाई तथा सिकंदरपुर की पंचायतों के नुमाइंदों द्वारा इलाके को नशे की दलदल से निकालने के लिए हल्का विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी तथा डीएसपी नरेंद्र सिंह औजला को मांग पत्र दिया गया।

इस अवसर पर उक्त नुमाइंदों ने बताया कि उनके गांवों के नजदीक बस्ती सांसिया सरकारी कॉलोनियां (देनोवाल खुर्द) में धड़ल्ले से चिट्टा तथा अन्य कई नशीले पदार्थ बिना किसी रोक-टोक के बिक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बस्ती सांसिया गढ़शंकर थाने से नवांशहर रोड पर 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
इस गांव में लगभग पूरे पंजाब से
नौजवान लड़के लड़कियां स्कूल-कॉलेजों में पढ़ते बच्चे भारी मात्रा में नशा खरीदने के लिए पहुंचते हैं। जिससे प्रदेश का भविष्य नशे की दलदल में फंसता जा रहा है। नशे के कारण कई घरों के इकलौते चिराग इस दुनिया से रुखसत हो गए हैं तथा परिवारों के परिवार उजड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में नशे की ओवरडोज के कारण अनेकों मौतें हो रही हैं। इसलिए नशे के इस कारोबार को तुरंत रोका जाए। इस अवसर पर विधायक रोड़ी द्वारा मौके पर डीएसपी को बुलाकर सख्त कार्रवाई करने के आदेश देते हुए पंचायतों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही इलाके को नशे की दलदल से निकाला जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

14 हजार फीट नीचे आया विमान….174 लोगों की जान बची : फ्लाईदुबई के विमान में को-पायलट ने कैप्टन पर किया हमला

दुबई/तेल अवीव, 1 अक्टूबर: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कॉकपिट में कैप्टन और को-पायलट के बीच हिंसक झड़प हो गई।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शानन परियोजना : 99 वर्ष का लीज एग्रीमेंट मार्च, 2024 में पंजाब से समाप्त हो रहा, हिमाचल को सौंपने की मुख्यमंत्री ने उठाई मांग

दिल्ली : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह से भेंट की और जल विद्युत ऊर्जा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय...
article-image
पंजाब

डेढ़ लाख नकदी व सोना चांदी के गहने चोरी, ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, मामला दर्ज : मकान खरीदने के नाम पर ठगे 7 लाख:

ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, मामला दर्ज नाभा। थाना नाभा पुलिस ने ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के...
article-image
पंजाब , समाचार

चिट्टा तस्करों की 92 करोड़ की संपत्ति सीज, मुख्यमंत्री सुक्खू की दोटूक- युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालों को नहीं छोड़ेंगे

मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकाथॉन का नेतृत्व कर युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, तस्करों की जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम एएम नाथ। मंडी। हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करों के खिलाफ सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!