ईएलसी और चुनावी पाठशालाओं में आयोजित हों जागरुकता गतिविधियां – एसडीएम

by
सरकाघाट 18 नवम्बर : उपमण्डल सरकाघाट में मंगलवार को ईएलसी नोडल अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधानसभा क्षेत्र 35- सरकाघाट से आए सभी ईएलसी नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपमण्डल के शिक्षण संस्थानों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया, सक्रिय भागीदारी व लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) तथा मतदान केंद्रों में चुनावी पाठशाला गतिविधियां आयोजित करने बारे जानकारी दी गई।
निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने बताया कि उपमण्डल में माह के तृतीय शनिवार को शिक्षण संस्थानों में ईएलसी गतिविधियां तथा माह के चौथे शनिवार को सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों की सहायता से चुनावी पाठशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इनके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम उत्थान और किसान हितैषी है राज्य सरकार की नीतियां : मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमकॉन के अध्यक्ष विकेश चौहान ने मुख्यमंत्री से की भेंट एएम नाथ।  रामपुर  : हिमकॉन के प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष विकेश चौहान ने आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तूड़ी संकट: दो दिनों के भीतर मांगें पूरी करें, नहीं तो गौसेवक, गौशाला के मालिक शिव नंदी के साथ मिलकर, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के निवास स्थानों का घेराव करेंगे – पंजाब गौशाला महासंघ

तूड़ी के भंडारण पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए: स्वामी कृष्णानंद जी महाराज तूड़ी/चारे का गंभीर संकट हजारों पशुओं की जान के लिए खतरा बन गया : स्वामी कृष्णानंद जी महाराज होशियारपुर : पंजाब गौशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीटू चंबा ने मजदूर आंदोलन के दमन की कड़ी निंदा की : नोएडा-गुरुग्राम से शुरू हुआ आंदोलन कई राज्यों तक फैला : सुदेश ठाकुर

त्रिपक्षीय वार्ता बुलाने और गिरफ्तार मजदूरों की रिहाई की मांग एएम नाथ। चंबा : सीटू जिला कमेटी चंबा ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा की भाजपा सरकारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए नोएडा, ग्रेटर नोएडा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने विद्या मंदिर के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में ‘सम्मान...
Translate »
error: Content is protected !!