ईएसआईसी के हिमाचल के क्षेत्रीय निदेशक को नई दिल्ली में दी अहम जिम्मेदारी

by

निगम नई दिल्ली मुख्यालय में दिया अस्थाई तौर पर डिविजन हैड का कार्यभार

बी बी एन, 22 मई (तारा) : कर्मचारी राज्य बीमा निगम के हिमाचल के क्षेत्रीय निदेशक कर्नल मंजीत कटोच की निगम के मुख्यालय नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर अहम पद सौंपा है। कर्नल कटोच को इएसआई मुख्यालय में बतौर डिविजनल हेड (कार्मिक एवं प्रशाशन) का अस्थाई कार्यभार सौंपा है। यह निगम का एक अति महत्वपूर्ण दायित्व का पद है। जैसे ही उद्योगपतियों, कर्मचारियों एवं पणधारियों को इस बारे पता चला तो उनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। उद्योगपतियों एवं पणधारियों में विश्वास है की ऐसे आदर्श प्रसाशनिक अधिकारी जब राष्ट्रीय स्तर पर नीति निर्माण जैसे दायित्व को निभायेगें तो पूरे भारतवर्ष में उद्योगों में काम करने वाले मजदूरों के जीवन में एक नई क्रांति लाएंगे तथा उद्योगहित में भी महत्वपूर्ण कदम उठाये जायेंगे।

कर्नल कटोच को सौपे गए अहम पदभार के लिए उनको क्षेत्रीय कार्यालय बद्दी में भारतीय मजदूर संघ के राज्य सदस्य एवं पूर्व उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल, सहायक निदेशक बद्दी चेरिंग सेमफल एवं चैबर आफ कामर्स के मुख्य सलाहकार देव व्रत यादव ने सम्मानित किया तथा आशा व्यक्त की कि कर्नल मंजीत कटोच इस अहम् पद पर आसीन होते हुए हिमाचल के मजदूरों एवं उद्योगों का विशेष ख्याल रखेगें। हिमाचल के लिए यह एक गौरवमयी क्षण है।
कर्नल मंजीत कटोच ने हिमाचल प्रदेश में बतौर क्षेत्रीय निदेशक ईएस आई अपने अल्प सेवा काल में बहुत ही रचनात्मक कदम उठायें है। कर्नल कटोच ने हिमाचल प्रदेश में मजदूर हित और उद्योगहित सर्वोपरि रखा। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्रीय कार्यालय के भवन की कायापलट की है और ईएसआई योजना को हिमाचल के जिन पांच जिलों में योजना लागू नहीं थी वहां भी लागू किया है। यहाँ तक ही नहीं उन्होंने ईएएसआई अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाले उपचार, दवा व देखरेख में भी सराहनीय कार्य किया है। होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रीसर्च सेंटर मुल्लांपुर चंडीगढ़ को ईएसआई में पंजीकृत कामगारों एवं उनके परिजनों को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के उपचार के लिए निःशुल्क टाई-अप करके उनके जीवन के एक नई रोशनी दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फिना सिंह परियोजना में प्रदेश को करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी में सरकार : जय राम ठाकुर

जॉइंट वेंचर को रोककर सरकार अपने लोगों को पहुंचाना चाहती है फायदा कभी डैम न बनाने वाले चहेतों को ही टेंडर देने की तैयारी में सरकार केंद्र की वित्त पोषित परियोजनाओं में भ्रष्टाचार कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जारी विकास कार्यों की प्रगति को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित : वन अनुमति से संबंधित मामलों में लाई जाए तेजी –उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

ज़िला के पर्यटन गंतव्यों एवं ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी के लिए कटोरी -बंगला में लगेगा होर्डिंग पर्यटकों को मिलेगी सुविधा एएम नाथ।  चंबा,15 जुलाई :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर तेज, पांवटा को छोड़ सभी स्थानों पर न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम : कोहरे का अलर्ट

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर शुरू हो गया है। कई इलाकों में ठंड का कहर और बढ़ गया है। लाहौल-स्पीति के ताबो में सबसे कम तापमान माइनस 6.8...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और विकास का मानक जिला बनाने में करें सहयोग : DC जतिन लाल

रोहित जसवाल। ऊना, 22 दिसंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और विकास के मानक जिले के रूप में विकसित करने के लिए सभी जिलावासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!