ईट भट्ठे के पास ईंटों से कार टकराने से कार स्वार युवक की हुईं मौत : 9 महीने पहले हुईं थी शादी व पत्नी के पास कनाडा जाने की कर रहा था तैयारी

by
गढ़शंकर, 11 अक्टूबर  : बीती रात गढ़शंकर – जेजों लिंक रोड पर रामपुर बिलडो गांव के पास एक कार सड़क किनारे पड़ी ईंटों के ब्लॉक से टकरा गई, जिससे कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, मृतक की पहचान अमृतपाल (26) पुत्र मास्टर राज कुमार गांव डोगरपुर थाना गढ़शंकर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृतपाल बीती रात गांव हाजीपुर में एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद अपनी कार में वापस अपने गांव डोगरपुर जा रहा था, जब वह गांव रामपुर बिलड़ो के बाहरी इलाके में एक ईंट भट्ठे के पास से गुजरने लगा तो उसकी कार का संतुलन बिगड़ गया और सड़क के किनारे रखी ईटो से टकरा गई।
हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी की छत के परखच्चे उड़ गए और बड़ी मुश्किल से भीतर फंसे युवक को बाहर निकाला गया, जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि अमृतपाल 8 दिन पहले इटली से छुट्टी पर देश आया था और अब कनाडा जाने की तैयारी कर रहा था। अमृतपाल की 9 माह पहले शादी हुई थी। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस स्टेशन गढ़शंकर से एएसआई रशपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने शव को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में रखवा दिया है और मिरतक के परिजनों के बयान पर आगे कार्यवाही की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में बिजनेस कार्निवल 25 को 

गढ़शंकर, 23 फरवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में 25 फरवरी को बिजनेस कार्निवल धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने जानकारी देते बताया कि इस कार्निवल में कॉलेज...
पंजाब

किसान अंदोलन के लिए देसी घी से बवा कर साढ़े तीन किबंटल पिन्नियां भेजी |

गढ़शंकर: किसान अंदोलन में हिस्सा ले रहे किसानों व मजूदरों व अन्य ेके लिए गुरूदुारा श्री गुरू सिंघ सभा, चक्क फुल्लू के कनैडा में रहने वाले प्रवासी भारतीयों के सहयोग से साढ़े तीन किबंटल...
article-image
पंजाब

मौसम विभाग की भविष्यवाणी : पंजाब में अभी भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला !

मोहाली : 26 सितम्बर: पंजाब में मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदल लिया है। पंजाब में कई स्थानों पर लगातार वर्षा हो रही है। मौसम विभाग द्वारा सोमवार को भी वर्षा होने...
article-image
पंजाब

संविधान खिलाफ आप नेत्री अनमोल गगन मान दवारा‌ संविधान के खिलाफ टिप्पणी करने के खिलाफ टिप्णी के आरोप लगाते हुए अकाली बसपा ने गढ़शंकर में अनमोल का पुतला फूंका

गढ़शंकर : आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय नेत्री अनमोल गगन मान द्वारा संविधान के बारे में गलत शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप लगाते हुए आज गढ़शंकर में बसपा और शिरोमणि अकाली दल...
Translate »
error: Content is protected !!