ईडी के जालंधर दफ्तर में विधायक रमन अरोड़ा, पूर्व कांग्रेसी विधायक किक्की ढिल्लों हुए पेश

by

जालंधर : पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में आए जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा और फरीदकोट से कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों दो बड़े राजनीतिक चेहरे आज जालंधर स्थित दफ्तर में पेश हुए।

रमन अरोड़ा सुबह कार्यालय पहुंचे और मीडिया से दूरी बनाए रखी। इससे पहले 2 जून को भी अधिकारियों ने उनसे करीब 9 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। रमन अरोड़ा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच चल रही है। इस मामले में उन्हें पहले पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार भी किया जा चुका है। ईडी अब इसी मामले से जुड़े वित्तीय पहलुओं और धन शोधन के एंगल की जांच कर रही है।

वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों भी ईडी के समक्ष पेश हुए। उनके खिलाफ भी आय से अधिक संपत्ति का मामला जांच के अधीन है। यह मामला उनके विधायक कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों से जुड़ा है।   पंजाब विजिलेंस इस मामले में पहले कार्रवाई कर चुकी है और अब ईडी धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जांच आगे बढ़ा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर 38सी में जनसभा को संबोधित किया; लोगों की समस्याएं भी सुनीं

चंडीगढ़, 12 जुलाई: चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने वार्ड संख्या 25, सेक्टर 38सी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। सभा का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चोरी की 4 क्रेटा और 1 डिजायर बरामद ..दिल्ली-एनसीआर से कारें चुराकर पंजाब में बेचने वाला गिरोह बेनकाब : अमृतसर से दो गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर से वाहन चोरी कर पंजाब में बेचने वाले कथित अंतरराज्यीय गिरोह का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की एएटीएस टीम ने पंजाब के अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु...
article-image
पंजाब

चाइना डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: डिप्टी कमिश्नर

चाइना डोर की बिक्री करने वाले दुकानदारों को रंगेहाथ पकड़वाने वालों को दिया जाएगा 11 हजार रुपए नकद पुरुस्कार डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ फोन नंबर 01882-220301 व 01882-220302 पर दी...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ महिला ADGP की होगी तैनाती, गांवों में महिला फोर्स बनाएगा अकाली दल : हरसिमरत कौर बादल

सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को 10 साल की सजा दिलाने का प्रयास, ‘मावा धिया ललकार’ योजना के तहत महिलाओं को किया जाएगा लामबंद फरीदकोट। शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता हरसिमरत कौर...
Translate »
error: Content is protected !!