ईडी ने आप के विधायक जसवंत सिंह गज्जण माजरा को कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग दौरान हिरासत में लिया : आरोप है कि कंपनी के निदेशकों ने फर्जी स्टॉक और बही खातों में हेरफेर कर बैंक को 40.92 करोड़ रुपये का चूना लगाया

by

पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक और विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईडी ने आप के विधायक जसवंत सिंह गज्जण माजरा को हिरासत में ले लिया है। जसवंत सिंह गज्जण माजरा अमरगढ़ से विधायक हैं। गज्जण माजरा को ईडी ने उस समय हिरासत में लिया, जब वे कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे। अब ईडी की टीम उन्हें जालंधर लेकर जा रही है। विधायक पर 40 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड का आरोप है। एजेंसी पहले भी कई बार जांच कर चुकी है।
इससे पहले पिछले साल सितंबर महीने में ईडी ने जसवंत सिंह गज्जण माजरा के घर छापा मारा था। उनके घर ईडी के अधिकारियों ने करीब 14 घंटे तक छापे की कार्रवाई की था। तब माजरा ने बताया था कि ईडी की टीम उनके घर से 32 लाख रुपये कैश और तीन मोबाइल फोन अपने साथ ले गई।
सीबीआई ने भी मारा था छापा : उससे भी पहले मई 2022 में सीबीआई ने 40 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक धोखाधड़ी मामले में जसवंत सिंह गज्जण माजरा के मालेरकोटला स्थित पैतृक घर सहित तीन स्थानों पर छापे मारे थे।यह कार्रवाई बैंक आफ बड़ौदा की शिकायत पर हुई थी।

गज्जण माजरा पर आरोप : सीबीआई के मुताबिक अमरगढ़ से आप विधायक जसवंत सिंह गज्जण माजरा इस कंपनी में निदेशक और गारंटर थे। उसके भाई बलवंत सिंह और कुलवंत और भतीजा तेजिंदर सभी कंपनी के निदेशक और गारंटर हैं। सभी के खिलाफ मामला भी दर्ज हैं। एफआईआर में तारा हेल्थ फूड्स लिमिटेड नाम की एक अन्य कंपनी का भी नाम है। आरोप है कि कंपनी के निदेशकों ने फर्जी स्टॉक और बही खातों में हेरफेर कर बैंक को 40.92 करोड़ रुपये का चूना लगाया।

चर्चा में आए थे गज्जण माजरा : बता दें कि आप विधायक जसवंत सिंह गज्जण माजरा उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कहा था कि वे विधायक के रूप में मिलने वाली तनख्वाह का सिर्फ एक रुपया लेंगे। इस संबंध में उन्होंने एक शपथ पत्र भी दिया था. इसकी खूब चर्चा हुई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जसप्रीत सिंह संधू को एक लाख की लाटरी का इनाम निकला और इनाम की राशि एक लाख से बनाएगे गांव में गली  

राकेश शोरी लाटरी एजेंसी गढ़शंकर से राजश्री लाटरी की खरीदी थी टिकट गढ़शंकर : गांव बीरमपुर के जसप्रीत सिंह संधू को एक लाख की लाटरी का इनाम निकलने पर गांव में गली पर एक...
article-image
पंजाब

ठेकेदार कुलभूषण शोरी के नेतृत्व में लंगर समिति ने डीएसपी नरिंदर सिंह औजला से मुलाकात की

गढ़शंकर : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा क्षेत्र की संगत के सहयोग से श्री अमरनाथ की यात्रा सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर जाने वाली संगत तथा सामान्य लोगों के लिए लगाया...
article-image
पंजाब

True education is that which

Highlights of the Convocation Ceremony at Rayat Bahra Education City Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.19 :   December 18: Punjab Governor Gulab Chand Kataria emphasized the role of education in fostering service to society and humanity during the...
पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू की जेल से रिहाई की फाइल : एडीजीपी ने नए सिरे से जो फाइल मुख्यमंत्री के पास भेजी

चंडीगढ़ : पंजाब 26 जनवरी को कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की जेल से रिहा किए जाने संबंधी फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जेल विभाग को तकनीकी कारणों से लौटाने के बाद अब...
Translate »
error: Content is protected !!