ईडी ने पंजाब के आप सांसद के घर पर मारा छापा : जानें किस मामले में हुई कार्रवाई

by

ईडी ने सोमवार को भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े धन शोधन की जांच के तहत आप के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा और कुछ अन्य के परिसरों पर रेड की। उन्होंने बताया कि पंजाब के 61 वर्षीय सांसद के गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित घर के अलावा लुधियाना में कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है।

                 उन्होंने बताया कि लुधियाना (पंजाब) और गुरुग्राम (हरियाणा) में 61 वर्षीय सांसद के घर समेत करीब 16-17 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। जालंधर में रियल एस्टेट व्यवसायी हेमंत सूद और एक अन्य व्यक्ति चंद्रशेखर अग्रवाल से जुड़े परिसर भी तलाशी के लिए रखे गए स्थानों में शामिल हैं। संजीव ने एक्स पर लिखा, “मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं, तलाशी अभियान के कारण के बारे में निश्चित नहीं हूं, एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा और सुनिश्चित करूंगा कि उनके सभी सवालों के जवाब मिलें।” आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट किया कि उनके सांसद, जो खुद भी एक व्यवसायी हैं, उनके खिलाफ छापेमारी उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश है।

पूर्व डिप्टी सीएम ने एक्स पर कहा “आज सुबह से ईडी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर छापेमारी कर रही है। पिछले दो सालों में उन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर, मेरे घर, संजय सिंह के घर, सत्येंद्र जैन के घर पर छापेमारी की… कहीं कुछ नहीं मिला। लेकिन मोदी जी की एजेंसियां ​​एक के बाद एक फर्जी मामले बनाने में पूरी लगन से लगी हुई हैं। ये लोग आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कार्यक्रम की अनुमति सुनिश्चित करना होटल व मैरिज पैलेज प्रबंधकों का भी दायित्वः डीसी

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अनुमति सुनिश्चित करना होटल, मैरिज पैलेस या रेस्त्रां प्रबंधकों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिला में संबंधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वेलर का हत्या : :हाथ-पैर तार से बांधकर पानी के ड्रम में डाला, सिर व शरीर पर चोट के गहरे घाव मिले

शिमला : नेरवा में ज्वेलर का शव किराए के मकान से संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक मृतक के दोनों हाथ तरी से बंधे हुए थे। उसे पानी के ड्रम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर गोहर में रक्तदान शिविर आयोजित, 28 यूनिट रक्त एकत्रित

एएम नाथ।  गोहर 8 मई।  विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर उपमंडल गोहर के बासा स्थित राजकीय महाविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 28 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बैंकों में निकली हैं 4 हजार से अधिक नौकरियां : BA पास भी करें अप्लाई, उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए

नई दिल्ली : अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। खासतौर से जो युवा बैंक में नौकरी करना चाहते उनके लिए यह खबर काफी अहम है।...
Translate »
error: Content is protected !!