ईश्वरीय कार्य कर रही है संस्था ‘व्याइसलैस सैकेंड इनिंग शैल्टर’- बेजुबान जानवरों का इलाज व सुरक्षा करना प्रशंसनीय कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 12 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पशुओं की सुरक्षा व उनके इलाज के लिए व्याइसलैस सैकेंड इनिंग शैल्टर की ओर से जो कार्य किया जा रहा है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। वे ‘व्याइसलैस सैकेंड इनिंग शैल्टर’ की ओर से निकाली जाने वाली एनिमल सेफ्टी अवेयरनेस रैली की शुरुआत करवाने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से जो कार्य किया जा रहा है, वह ईश्वरीय कार्य है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार समाज हित के हर कार्य के लिए बढ़ चढ़ कर योगदान देने के लिए वचनबद्ध है और ऐसे कार्यों को निरंतर प्रोत्साहित भी करेगी। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने लोगों से भी आह्वान करते हुए कहा कि वे घायल पशुओं के इलाज के लिए जरुर आगे आएं और जितना हो सके अपना सहयोग जरुर करें क्योंकि बेजुबानों की मदद करना सबसे पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि पशुओं पर किसी भी तरह का अत्याचार न करें। उन्होंने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि ‘व्याइसलैस सैकेंड इनिंग शैल्टर’ के वालंटियर शहर में घायल पशुओं गाय, बैल, कुत्ता, बिल्ली के इलाज में काफी सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेजुबान जानवरों के लिए आगे आकर संस्था ने एक मिसाल कायम की है जो कि अन्य लोगों को भी ऐसे कार्य के लिए प्रेरित करेगी। इस दौरान उन्होंने संस्था के वालंटियरों की हौंसला आफजाई करते हुए उनका सम्मान भी किया। इस मौके पर संस्था के प्रधान नवीन ग्रोवर, जतिंदर नागर, पारस, रश्मि, गौरव, नवजोत, पार्षद मुखी राम, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का बी.एस.सी. फैशन डिजाइनिंग का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर ; 8 सितंबर : विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए परिणामों में डीएवी कॉलेज फार गर्ल्स गढ़शंकर का फैशन डिजाइनिंग का परिणाम शानदार रहा। कॉलेज की छात्रा पिंकी पुत्री मनसुख ने 3345 अंक प्राप्त कर...
article-image
पंजाब

प्रवासी भारतीय गुरपाल नागरा तथा अजीत गिल का सम्मान…..ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी ने

गढ़शंकार।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी द्वारा खेलों के क्षेत्र में योगदान डालने वाले टूर्नामेंट कमेटी के सहयोगी समाजसेवी गुरपाल सिंह नागरा कनाडा तथा अजीत सिंह...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने “भगवंत मान के साथ शानदार चार साल” कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न गांवों में की बैठकें

गढ़शंकर, 5 अप्रैल: पंजाब सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, गढ़शंकर निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में “भगवंत मान के साथ शानदार चार साल” कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इन कार्यक्रमों...
article-image
पंजाब

पहलगाम निर्दोष लोगों के नरसंहार मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राजनीति करने की बजाय करे ठोस कार्रवाई : प्रणव कृपाल

गढ़शंकर।  पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के नरसंहार के विरोध में आज जिला युवा कांग्रेस महासचिव प्रणव कृपाल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की तथा...
Translate »
error: Content is protected !!