उड़मुड़ में बेगोवाल-मियाणी सडक़ की होगी 8 करोड़ रुपए में स्पैशल रिपेयर : नौ वर्ष पहले हुई थी इस सडक़ की रिपेयर

by

पंजाब की सडक़ों को मजबूत करने की कवायद जारी: मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ
टांडा/होशियारपुर, 16 अगस्त:
लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री पंजाब हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि पंजाब की सडक़ों को मजबूत करने की कवायद जारी है। उन्होंने कहा कि जहां नई सडक़ बननी है वहां नई सडक़ बनाई जा रही है और जिस सडक़ को मरम्मत की जरुरत है वहां मरम्मत करवाई जा रही है। वे आज विधान सभा क्षेत्र उड़मुड़ में विधायक जसवीर सिंह राजा गिल की मौजूदगी में करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली बेगोवाल-मियाणी रोड के कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बेगोवाल-मियाणी सडक़, जिसकी लंबाई 7.45 किलोमीटर व चौड़ाई 7 मीटर है। उन्होंने कहा कि यह सडक़ जिला होशियारपुर के बेट क्षेत्र की महत्वपूर्ण सडक़ है, जो कि मुकेरियां, दसूहा व टांडा क्षेत्र को कपूरथला व जालंधर जिले के साथ जोड़ती है। उन्होंने कहा कि इस सडक़ की पिछली रिपेयर जून 2014 के दौरान हुई थी, तब से लेकर अब तक किसी ने इसकी सुध नहीं थी लेकिन आम आदमी पार्टी के सरकार बनने के बाद विधायक जसवीर सिंह राजा गिल की ओर से उनके ध्यान में इस सडक़ के निर्माण की बात लाई गई और इसके निर्माण कार्य को आज शुरु कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इस सडक़ का निर्माण कार्य मुकम्मल करवाया जाए। उन्होंने कहा कि सडक़ निर्माण कार्य में किसी तरह की कोताही व क्वालिटी से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के देहाती जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह पाबला, ब्लाक अध्यक्ष केशव सिंह सैनी, रविंदर सिंह मार्शल, जसवंत सिंह बिट्टू के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एन.ओ.सी/एन.डी.सी. न मिलने पर हलफनामे के साथ दाखिल किए जा सकते हैं नामांकन पत्र

आर.ओ. की ओऱ से रिपोर्ट देने के लिए संबंधित अथारिटी को भेजे जाएंगे नामांकन दस्तावेज,    संबंधित अथारिटी 24 घंटों के भीतर देगा रिपोर्ट होशियारपुर, 30 सितंबर :  पंचायत चुनावों से संबंधित नामांकन दाखिल करने को...
article-image
पंजाब

1400 से अधिक पंचायतों के पंच और सरपंच मंगलवार लेंगे शपथ

9314 निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लाजवंती स्टेडियम में सभी तैयारियां मुकम्मल:डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, 2 दिसंबर: मंगलवार को पंच और सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जिला प्रशासन ने टांडा बाईपास के निकट स्थित स्थानीय लाजवंती स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस...
article-image
पंजाब

अध्यापक नेता हरमेश भाटिया को विभिन्न शख्सियतों द्वारा श्रद्धांजलियां भेेंट

गढ़शंकर : डीटीएफ के ब्लाक अध्यक्ष व मजदूर मुलाजम किसान अध्यापक के साथी हरमेश भाटिया नमित अंतिम अरदास उनके पैतृक गांव में आयोजित की गई। हरमेश भाटिया गत दिनों इस संसार को अलविदा कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंडियन ऑयल ऊना द्वारा सरकारी हाई स्कूल रोड़माजरा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

गढ़शंकर।  पूरे देश में “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम के तहत मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह  2025 के कार्यक्रम मुताबिक इंडियन ऑयल के उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स (उ.क्षे.पा.) ऊना द्वारा सरकारी सरकारी हाई स्कूल...
Translate »
error: Content is protected !!